Published On : Mon, Sep 9th, 2019

डोल ग्यारस पर शक्तिधाम मंदिर से निकली शोभायात्रा

Advertisement

दहीहांडी व आरती पूजन संपन्न

नागपुर: श्री सती दादीजी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से शक्तिधाम मंदिर, नयापुरा, प्रेमनगर से डोल ग्यारस के अवसर पर श्री कृष्ण की शोभायात्रा निकाली गई. इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद थे. पूजन के मुख्य यजमान रामू सीताराम अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल व शाकंभरी परिवार थे.

कार्यक्रम का आरंभ भगवान लड्डू गोपाल की पूजा- आरती से किया गया. पश्चात दही हांडी फोड़ी गई. ‘हाथी, घोड़ा पालकी, जय कन्हैयालाल की’ के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठा. पंडित प्रदीप त्रिपाठी, श्याम बिहारी दुबे, रत्नेश दुबे, संजय मिश्रा ने सभी पूजन विधि विधान से कराए. शोभायात्रा मंदिर से आरंभ होकर इतवारी स्टेशन, मारवाड़ी चैक से नेहरू पुतला, शहीद चैक, बड़कस चैक, सिटी कोतवाली, गांधीसागर होते हुए वापस इसी मार्ग से बड़कस चैक, भावसार चैक, वल्लभाचार्य चैक, शहीद चैक, जूना मोटरस्टैंड, इतवारी नयापुरा, प्रेमनगर पहुंची. गांधीसागर तालाब के पास भगवान का पूजन, आरती व प्रसाद का वितरण किया गया.

इस अवसर पर प्रमुख रूप से गोपाल अग्रवाल, डा. झुनझुनवाला, डा. सजन अग्रवाल, रामचरन बंसल, हरीश राठी, सूर्यकांत अग्रवाल, रामेश्वर मिश्रा, दीपक मिश्रा, मदनमोहन खंडेलवाल, सपना दिक्षीत, विमल केयाल, सचिव राजेंद्र अग्रवाल, अशोक बारापात्रे उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.