यजमान रामू अग्रवाल ने किया प्रथम पूजन

नागपुर: डोल ग्यारस के अवसर पर श्री शक्तिधाम राम मन्दिर, नयापुरा, प्रेमनगर में भगवान श्री कृष्ण का डोल उत्सव धूमधाम से मनाया गया। ग्यारस के उपलक्ष्य पर श्री कृष्ण की शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इसके मुख्य यजमान रामू सीताराम अग्रवाल परिवार थे।इस अवसर पर बड़ी संख्या में परिसर के नागरिक व समाज बंधु उपस्थित थे।
सर्वप्रथम डोल का पूजन यजमान परिवार ने किया। दही हांडी फोड़ी गई। इस अवसर पर माखन मिश्री भक्तों में वितरित की गई।
शोभायात्रा के रथ पर भगवान श्री कृष्ण की सुंदर झांकी बनाकर पूजन किया गया। पश्चात बैंड बाजे के साथ शोभायात्रा का आरंभ हुआ। शोभायात्रा इतवारी से आरंभ होकर गांधीसागर तालाब पहुंची।वहां पूजन कर वापस नयापुरा मंदिर पहुंची।
मार्ग पर अनेक भक्तों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। प्रमुख रूप से अध्यक्ष शिवकिसन अग्रवाल, उपाध्यक्ष डी एन अग्रवाल, सचिव राजेंद्र अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, सहसचिव रामेश्वर प्रसाद मिश्रा, दीपक मिश्रा, प्रबंधक अमित पांडे, पं प्रदीप त्रिपाठी, अंकित तिवारी, दिनकर गौतम, योगेंद्र तिवारी, राजू अग्रवाल, हीरा, मोती , सुनीता अग्रवाल उपस्थित थे।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...
Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...
₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...
पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction
रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news
RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...





