Published On : Wed, Nov 5th, 2014

रामटेक : गणेश पूजा से शोभायात्रा का शुभारंभ

Advertisement


Shobhayatra in Ramtek (1)
रामटेक।
वैकुंठ चतुर्दशी के शुभ मुहूर्त पर हर वर्ष की तरह रामटेक में भव्य शोभायात्रा का आज 6 बजे अठारहभुजा गणेश मंदिर में महाआरती और पूजा के साथ शुभारंभ किया गया. इस दौरान रामटेक के नवनिर्वाचित विधायक डी. मल्लिकार्जुन रेड्डी, पूर्व विधायक आनंदराव देशमुख, पूर्व मंत्री मधुकर किमतकर, संयोजक गोपालबाबा, नगरध्यक्ष  नलिनी चौधरी और रामटेक शहर के नागरिक उपस्थित थे.

Shobhayatra in Ramtek (2)
शोभायात्रा का आयोजन गत 34 वर्षों से भारतीय जनसेवा मंडल के माध्यम से अगस्ती आश्रम के महंत गोपालबाबा के मार्गदर्शन में किया जाता है. इस दौरान पुरे रामटेक शहर में फिर एक बार दिवाली मनायी जाती है. शोभायात्रा के स्वागत के लिए आकर्षक स्वागतद्वार, रोशनाई और ध्वनीक्षेपण की व्यवस्था की गयी थी, साथ ही आनेवाले यात्रियों के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था की गयी थी.

शोभायात्रा में विविध गट के चित्ररथ और झांकिया साथ ही पैदल झांकियों के लिए नगद बक्षीष दिया गया. शोभायात्रा का समापन धार्मिक मैदान रामतलाई को मध्यरात्रि में संपन्न हुआ. शोभायात्रा के आयोजन में समाजसेवक डि.मल्लिकार्जुन रेड्डी हालही में विधायक बनने से शोभायात्रा में प्रचंड उत्साह दिखाई दिया। जगह-जगह पर वि. रेड्डी और उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया गया.

Shobhayatra in Ramtek (3)
Shobhayatra in Ramtek (4)

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.