Published On : Wed, May 8th, 2019

बिना होमवर्क के स्कूल आ जाते हैं फिर कहते हैं नेहरू ने मेरा पर्चा ले लिया – प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर कसा तंज

Advertisement

प्रियंका ने कहा, एक दिल्ली की लड़की आपको खुली चुनौती दे रही है कि चुनाव के आखिरी दो चरण नोटबंदी पर लड़िए, जीएसटी पर लड़िए, महिलाओं की सुरक्षा पर लड़िए.

priyanka gandhi

नई दिल्ली : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली में बीजेपी और मोदी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, ‘एक दिल्ली की लड़की आपको खुली चुनौती दे रही है कि चुनाव के आखिरी दो चरण नोटबंदी पर लड़िए, जीएसटी पर लड़िए, महिलाओं की सुरक्षा पर लड़िए और उन वादों पर लड़िए जो आपने पूरे देश के नौजवानों से झूठे वादे किए, धोखा दिया.’

प्रियंका ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा, ‘इन लोगों की हालत उन बच्चों की तरह है जो अपना होमवर्क नहीं करते और स्कूल आ जाते हैं. जब टीचर उनसे काम के बारे में पूछती है तो कहते हैं, क्या करूं, नेहरू जी ने मेरा पर्चा ले लिया और छुपा दिया. मैं क्या करूं इंदिरा जी ने कागज की कश्ती बना दी मेरे होमवर्क की और किसी पानी में डुबा दी.’

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.