अभी खबर आई थी कि ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अब्बास अली जफर की फिल्म ‘भारत’ छोड़ दी है, जिसमें सलमान खान लीड रोल में थे। कहा था जा रहा था कि प्रियंका ने यह फिल्म निक जोनस से शादी के चलते छोड़ी। अली अब्बास ज़फर ने भी ट्वीट कर प्रियंका के फिल्म छोड़ने को कन्फर्म किया। अब खबर है कि प्रियंका और निक ने सगाई कर ली है। एक सूत्र ने पीपल मैग्जीन को बताया कि प्रियंका और निक ने एक हफ्ते पहले ही सगाई कर ली। यह सगाई लंदन में प्रियंका के बर्थडे पर हुई।
सोर्स ने आगे यह भी बताया कि निक ने सगाई के लिए न्यू यॉर्क से एक रिंग खरीदी। दोनों काफी खुश हैं और अपनी शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। यूएस मीडिया ने भी प्रियंका और निक की सगाई की खबरों को कन्फर्म कर दिया है। कई मीडिया पोर्टल्स प्रियंका और निक की सगाई की खबरों से पटे पड़े हैं।
बता दें कि हाल ही में प्रियंका चोपड़ा जब मुंबई एयरपोर्ट पर नज़र आईं, तो उनकी उंगली में एक डायमंड रिंग दिखी। इसके बाद अटकलें लगाई जाने लगीं कि प्रियंका ने सगाई कर ली है।
जैसे ही प्रियंका की नज़र कैमरों पर पड़ी तो उन्होंने अपनी उस रिंग को छिपाने की खूब कोशिश भी की। हालांकि अब यह कन्फर्म हो गया है कि प्रियंका और निक जोनस से सगाई कर ली है। खबर आ रही है कि इस साल अक्टूबर में ही प्रियंका और निक शादी कर लेंगे।
5 मिनट का लोन बना ब्लैकमेलिंग का जाल #nagpurnews #crime #blackmail #fraud...
ओडिशा से नागपुर तक गांजा तस्करी का नेटवर्क बेनकाब ...#newsupdate #nagpurnews #breakingnews
स्मार्ट मीटर हटाकर कार्यालय पहुंचे उपभोक्ता #smartmeterscam #electricity #bills #maharashtranews
सोशल मीडिया पर नोटों की नुमाइश पड़ी भारी! #nagpurnews #crime #stolen #cash...
NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 8 JULY 2026 #latestnews...
ऑटो चालक निकला शातिर लुटेरा! #nagpurnews #crime #loot #autorikshaw #accusedarrested





