Published On : Fri, Aug 24th, 2018

प्रियंका चोपड़ा ने लगाया जाह्नवी कपूर को गले, मौका था बेहद ख़ास, देखें तस्वीरें

Advertisement

मुंबई: प्रियंका चोपड़ा और जाह्नवी कपूर दोनों ही अलग-अलग वजहों से लगातार चर्चा में बनी रहती हैं। गुरुवार देर रात कुछ ऐसा हुआ जो आमतौर पर इससे पहले कभी नहीं दिखा। प्रियंका और जाह्नवी दोनों एक साथ डिनर पर मिले और वहां से आई इनकी तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे कि ये दोनों बहनें हैं! प्रियंका ने डिनर के बाद बड़े ही प्यार से जाह्नवी को सीऑफ़ भी किया और गले से लगाकर अपना प्यार और अपनापन भी जताया।

बता दें कि गुरुवार को प्रियंका चोपड़ा के दिवंगत पिता अशोक चोपड़ा का जन्मदिन था। इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा अपनी मॉम के साथ मुंबई के एक रेस्तरां में डिनर और केक कटिंग के लिए पहुंची। सुबह प्रियंका ने पिता को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया था। पिता के निधन के बाद कई अवसर पर प्रियंका उन्हें याद करते हुए भावुक नज़र आई हैं, ऐसे में पिता के जन्मदिन पर उनकी याद स्वाभाविक ही है।जाह्नवी कपूर भी मॉम श्रीदेवी के निधन के बाद कई मौके पर इमोशनल नज़र आई हैं, ऐसे में प्रियंका और जाह्नवी एक दूसरे के दर्द को भी बखूबी समझ सकते हैं! बहरहाल, जाह्नवी कपूर भी प्रियंका के साथ उनके पिता की याद में शामिल हुईं।

गौरतलब है कि हाल ही में जब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की सगाई हुई थी तब उस मौके पर जाह्नवी नहीं दिखी थीं लेकिन, अब इन तस्वीरों को देखकर समझा जा सकता है कि प्रियंका और जाह्नवी इन दोनों के रिश्ते बेहद स्पेशल हैं। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं प्रियंका ने कितने प्यार से जाह्नवी को गले से लगाया है।

Advertisement

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मॉम के साथ पिता का बर्थडे केक काटते हुए सोशल मीडिया स्टोरी में एक तस्वीर भी शेयर की है, जिस तस्वीर का फोटो क्रेडिट उन्होंने जाह्नवी कपूर को दिया है।

इस मौके पर प्रियंका व्हाईट और ब्लू रंग के इस ड्रेस में दिखीं।

यह एक बहुत ही निजी मौका था इसलिए प्रियंका के साथ बस कुछ गिने चुने लोग ही मौजूद नज़र आये। प्रियंका के साथ उनकी मॉम मधु चोपड़ा भी थीं, जो इस अंदाज़ में कैमरे में कैद हुईं!

जबकि जाह्नवी कपूर शशांक खेतान के साथ इस मौके पर प्रियंका से मिलने पहुंची थीं। जैसा कि आप जानते हैं शशांक जाह्नवी की पहली फ़िल्म ‘धड़क’ के डायरेक्टर हैं।

बहरहाल, प्रियंका और जाह्नवी की ये तस्वीरें और इन दोनों सितारों का यह अंदाज़ बेहद ख़ास है! इस तरह की तस्वीरें इसलिए भी ख़ास होती हैं क्योंकि यह एक सीनियर और जूनियर के बीच के रिश्ते को भी दिखाता है। प्रियंका आज बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी पहचान बना चुकी हैं जबकि जाह्नवी ने अपना करियर बस शुरू ही किया है, ऐसे में दोनों की प्यार भरी ये तस्वीरें और कलाकारों के लिए भी एक संदेश की तरह है।

बताते चले कि निक जोनास के साथ सगाई से पहले सलमान की फ़िल्म ‘भारत’ से अलग होने के बाद प्रियंका इनदिनों एक हॉलीवुड फ़िल्म के लिए चर्चा में हैं। जबकि जाह्नवी ‘धड़क’ के बाद अपनी दूसरी फ़िल्म ‘तख़्त’ को लेकर ख़बरों में बनी हुई हैं।

Credit: Jaagran

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.