Published On : Mon, Feb 12th, 2018

26 सेकंड में इस तरह प्यार का इजहार कर गई ये लड़की, सोशल मीडिया पर मच गया तहलका

Advertisement

वैलेंटाइन वीक चल रहा है। इस प्यार के मौसम में सोशल मीडिया पर एक ‘इश्कबाज’ वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दो स्टूडेंट अपने प्यार का इजहार आंखों से कर रहे हैं। वीडियो में जो लड़की है प्रिया प्रकाश वो इतनी खूबसूरत है कि उसे देखकर यूजर्स ने इस वीडियो को शेयर करना शुरू कर दिया।

अब तक इस वीडियो को लाखों व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं। यह वीडियो एक मलयाली गाने का है। अपकमिंग मलयालम फिल्म ‘उरु अदार लव’ के इस गाने का छोटा सा सीन वायरल हुआ है। गाने के बोल ‘Manikya Malaraya Poovi’ हैं। गाने में लड़की प्रिया प्रकाश और लड़का रोशन आंखों के इशारे से सब कुछ कह जाते हैं।

Gold Rate
July 08 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 44,200 /-
Gold 22 KT ₹ 1,33,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,26,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस गाने को शान रहमान ने कंपोज किया है। स्कूल रोमांस को दिखाता ये गाना यू ट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है। देखते ही देखते यह सॉन्ग टॉप ट्रेंड में शामिल हो गया। वीडियो में दिख रही एक्ट्रेस का नाम प्रिया प्रकाश वारियर है। यह उनकी डेब्यू फिल्म है।

Advertisement

18 साल की प्रिया प्रकाश केरल के त्रिशूर की रहने वाली हैं। इस फिल्म को उमर लूलू ने निर्देशित किया है। वीडियो में दिख रहे लड़के का नाम रोशन अब्दुल रहूफ है। रोशन एक अच्छे एक्टर के साथ डांसर भी हैं। रोशन के कई डांसिंग वीडियो उनके इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किए गए हैं।

फिल्ममेकर उमर लूलू की यह फिल्म स्कूल में टीनएज के बीच पनपे प्यार की कहानी है। यह फिल्म 3 मार्च को रिलीज होगी। वायरल हुई इस क्लिप को एडिट कर अब अन्य वीडियो बनाए गए हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Advertisement
5 मिनट का लोन बना ब्लैकमेलिंग का जाल #nagpurnews #crime #blackmail #fraud #playstore #application

5 मिनट का लोन बना ब्लैकमेलिंग का जाल #nagpurnews #crime #blackmail #fraud...

ओडिशा से नागपुर तक गांजा तस्करी का नेटवर्क बेनकाब ...#newsupdate #nagpurnews #breakingnews

ओडिशा से नागपुर तक गांजा तस्करी का नेटवर्क बेनकाब ...#newsupdate #nagpurnews #breakingnews

स्मार्ट मीटर हटाकर कार्यालय पहुंचे उपभोक्ता #smartmeterscam #electricity #bills #maharashtranews

स्मार्ट मीटर हटाकर कार्यालय पहुंचे उपभोक्ता #smartmeterscam #electricity #bills #maharashtranews

सोशल मीडिया पर नोटों की नुमाइश पड़ी भारी! #nagpurnews #crime #stolen #cash #newsupdate #socialmedia

सोशल मीडिया पर नोटों की नुमाइश पड़ी भारी! #nagpurnews #crime #stolen #cash...

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 8 JULY 2026  #latestnews #newsupdate #topnews #top10 #maharashtranews

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 8 JULY 2026 #latestnews...

ऑटो चालक निकला शातिर लुटेरा! #nagpurnews #crime #loot #autorikshaw #accusedarrested

ऑटो चालक निकला शातिर लुटेरा! #nagpurnews #crime #loot #autorikshaw #accusedarrested

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges