Published On : Thu, Feb 24th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

निजी कंपनी के मैनेजर ने की आत्महत्या, आर्थिक तंगी से था परेशान

Advertisement

नागपुर. आर्थिक तंगी के चलते निजी कंपनी के मैनेजर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह घटना बेलतरोड़ी थानांतर्गत नरेंद्रनगर के रचना वाटिका अपार्टमेंट में हुई. मृतक विशाल जनार्दन दिधाते (38) बताए गए. विशाल मुंबई की डीसीएम इंफोटेक कंपनी में एरिया मैनेजर थे. पत्नी श्रृति और 10 वर्षीय बेटे के साथ नागपुर रहते थे. उनका परिवार पुलगांव में रहता है.

पुलिस के अनुसार विशाल ने बैंक से कर्ज ले रखा था. क्रेडिट कार्ड की भी मोटी रकम बकाया थी. पिछले कई महीनों से उन्हें केवल आधी तनख्वाह मिल रही थी. ऐसे में घर चलाना और कर्ज अदा करना मुश्किल होता जा रहा था. तनाव के चलते शराब की लत लग गई. मंगलवार की रात उन्होंने बेडरूम का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया. श्रृति और बेटा भीतर ही सो रहे थे.

रात 3 बजे के दौरान अपने माता-पिता को फोन लगाया. आर्थिक परेशानियों से हताश होने की जानकारी दी और कहा कि मैं अपनी जान दे रहा हूं. माता-पिता परेशान हो गए. विशाल ने फोन बंद कर दिया और किचन में सीलिंग फैन से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली. सुबह 5 बजे के दौरान माता-पिता उनके घर पहुंचे. दरवाजा भीतर से बंद था. काफी मशक्कत के बाद दरवाजा तोड़ा गया.

श्रृति कमरे के भीतर बंद और असहाय थी. माता-पिता घर के भीतर गए तो विशाल फंदे से लटके दिखाई दिए. श्रृति को कमरे से बाहर निकाला गया. इस घटना से पूरे परिवार को गहरा सदमा पहुंचा है. घटना की जानकारी मिलते ही बेलतरोड़ी थाने के एसआई सुशील धमदर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.