Published On : Wed, Feb 19th, 2020

एमबीए और पीजीडीएम कोर्स अब एकसाथ नहीं चला पाएंगे निजी और सरकारी यूनिवर्सिटीज

Advertisement

नागपुर– एआईसीटीई,पीजीडीएम,एमबीए (AICTE PGDM MBA) ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (AICTE) ने कहां कि पीजीडीएम कोर्स को केवल वहीं अकेले संस्थान चला सकते हैं जो न तो कोई यूनिवर्सिटीज हैं और न ही यूनिवर्सिटीज से मान्यता प्राप्त हैं जैसे आईआईएम. अब सरकारी या निजी यूनिवर्सिटिज एमबीए और पीजीडीएम कोर्स को एक साथ नहीं चला सकती हैं उन्हें इन दोनो में से कोई एक कोर्स चुनना होगा.

एक सीनियर AICTE अफसर ने बताया कि कई सालों से डीम्ड यूनिवर्सिटिज मैनेजमेंट प्रोग्राम के तहत PGDM कोर्सेस को चला रही हैं. AICTE रेगुलेशन 2020 के मुताबिक एमबीए और पीजीडीएम कोर्स को एक ही संस्थान में एक साथ नहीं चलाया जा सकता है.

AICTE के मुताबिक जो भी केन्द्रीय, राज्य या निजी यूनिवर्सिटीिज और संस्थान PGDM और MBA कोर्स मैनेजमेंट प्रोग्राम के तहत चला रही हैं उन्हें सभी कोर्सेस को MBA में बदलना होगा और AICTE के नियमों केअनुरूप चलना होगा. नियमों के मुताबिक संस्थान यूनिवर्सिटिज से मान्यता प्राप्त है उन्हें अपने MBA कोर्स को PGDM या PGDM को MBA में बदलना होगा. बता दें कि AICTE भारत में टेक्निकल और मैनेजमेंट शिक्षा का रेगुलेटर है और इसी के आधार संस्थानों में कोर्स तैयार किए जाते हैं.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.