Published On : Wed, Jan 18th, 2017

मनपा चुनाव: पृथ्वीराज चव्हाण ने दिए काँग्रेस राकांपा गठबंधन के संकेत

Advertisement

Prithvirat chavan
नागपुर:
नागपुर मनपा चुनाव में काँग्रेस और राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी के गठबंधन का संकेत पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने दिया है। नोटबंदी पर आयोजित प्रदर्शन में भाग लेने पहुँचे पूर्व मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि मंगलवार को मुंबई में पार्टी की बैठक हुई। इस बैठक में बीजेपी – सेना से लड़ाई के लिए सेक्युलर ताकतों को साथ लेकर चुनाव लड़ने पर विचार किया गया।

चव्हाण की बातों से गठबंधन के संकेत मिल रहे हैं लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि विचार ऐसी जगहों के लिए होगा जहा बीजेपी – सेना की सत्ता है। जहाँ लड़ाई काँग्रेस और राष्ट्रवादी में ही है वहाँ दोनों दल प्रतिद्वंदी की भूमिका में ही रहेगे। उन्होंने कहा कि किसी भी जगह गठबंधन करने या न करने का फैसला स्थानीय स्तर पर पार्टी के नेताओं पर छोड़ा गया है।

काँग्रेस और राष्ट्रवादी पार्टी के बीच नागपुर महानगर पालिका चुनाव में गठबंधन को लेकर कई तरह की बातें लगातार हो रही हैं। गठबंधन होगा भी या नहीं यह बाद की बात होगी लेकिन दोनों दलों के स्थानीय कार्यकर्ता गठबंधन के पक्ष में नहीं दिखाई देते। इसकी बड़ी वजह प्रभाग पद्धति है वर्षों से पार्टी के लिए जी-जान लगाने वाले कार्यकर्ता को गठबंधन की वजह से मौका नहीं मिलने का डर सता रहा है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.