Published On : Wed, Jan 18th, 2017

शहर के पांच बड़े आभूषण व्यापारियों के यहाँ आयकर छापे

Advertisement

IT Raid
नागपुर:
 नागपुर के पाँच बड़े आभूषण व्यापारियों के यहाँ आज सुबह से आयकर छापे की कार्रवाई जारी है। उल्लेखनीय है गत वर्ष 8 नवम्बर को हुई नोटबंदी के बाद अभी तक आभूषण व्यापारियों ने जितना भी व्यापार किया है, उसकी जाँच के लिए महाराष्ट्र प्रदेश में हर जगह आभूषण व्यापारियों के यहाँ आयकर विभाग द्वारा जाँच कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई की तहत नोटबंदी के बाद हुए कारोबार की बारीकी से जाँच और परख की जा रही है। किसी भी तरह की गड़बड़ी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई के संकेत सूत्रों से मिल रहे हैं। नागपुर में भी आज सुबह से जाँच कार्रवाई चल रही है और खबर लिखी जाने तक जारी है।

नागपुर में जिन आभूषण कारोबारियों के यहाँ आयकर कार्रवाई जारी है, वे हैं; बटुक भाई ज्वेलर्स, रोकड़े ज्वेलर्स, महल स्थित लोंडे ज्वेलर्स, पारेख चंद जगत ज्वेलर्स, कक्कड़ ज्वेलर्स।

कार्रवाई में इन कारोबारियों के बिल बुक, अकाउंट बुक और नगदी लेन-देन की जाँच-परख हो रही है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.