Published On : Tue, Nov 14th, 2017

नागपुर मेडिकल से पुलिस कस्टडी से आरोपी फरार

Advertisement


नागपुर: चोरी के आरोप में सेन्ट्रल जेल में बंद सोनु उर्फ़ काल्या शंकरराव बैस्वारे की तबीयत अचानक खराब हुई। उसे नागपुर के मेडिकल अस्पताल के वार्ड नंबर 36 में 13 नव्हंबर की दोपहर में भर्ती कराया गया। उसके पेट में दर्द होने लगा था। सूत्रों के अनुसार सोनु उर्फ़ काल्या शंकरराव बैस्वारे पर कुल मिलाकर नागपुर शहर में 25 से ज्यादा आपरधिक मामले दर्ज हैं।

सोनु पर चोरी डैकेती मारपीट जैसे गंभीर मामले भी दर्ज हैं। सोनु उर्फ़ काल्या यह इमामवाड़ा के रामबाग परिसर में रहता है। तीन माह पहले चोरी के मामले में वह सेन्ट्रल जेल में बंद था। अचानक पेट दर्द होने के कारण उसे मेडिकल के वार्ड नंबर 36 में भर्ती कराया गया। उसके सुरक्षा के लिए आरोपी सेल (एस्कॉड सेल ) से 5 पुलिस कर्मचारियों को लगाया गया था। मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे सोनु शौच के बहाने मेडिकल के वार्ड के शौचालय में गया था। उसके साथ में 2 पुलिस सिपाही भी थे। उसी दौरान एक सिपाही को भी शौच लगी वह भी साथीदार सिपाही को बताकर चले गया। साथीदार सिपाही भी शौच के लिए चला गया उसी दौरान सोनु शौचालय से बाहर आया और देखा कि दोनों सिपाही वहां मौजूद नहीं थे। इसी का फायदा उठाते हुए वह गार्ड कस्टडी से भाग निकला। सिपाही जब लौटे तो पांव के नीचे से उनके जमीन खिसक गई थी। सोनु के दिखाई नहीं देने पर इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों तथा कंट्रोल रूम को दी गई। सोनु उर्फ़ काल्या को ढूंढने के लिए समुचा पुलिस बल लगा दिया गया है।

अजनी पुलिस ने आईपीसी की धारा 224 के तहत मामला दर्ज किया। अजनी पुलिस की टीम भी फरार आरोपी को ढूंढने निकल गई। आरोपी को गांजा पीने की आदत होने से सभी गांजा विक्रेता तथा गांजा पीनेवाले नशेड़ियों की टोलियों के बीच भी उसकी खोजबीन की जा रहीहै। खबर लिखे जाने तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त के बाहर था। इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए नागपुर के पुलिस आयुक्त डॉ.के वेंकेटेशम ने तत्काल 2 कर्मचारियों को निंलबित करने के आदेश दिए, साथ ही बचे तीन कर्मचारियों पर विभागीय जांच कराने के आदेश जारी कर दिए।

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तेज #maharashtranews #mumbai #newsupdate #vidarbhanews  #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तेज #maharashtranews #mumbai #newsupdate #vidarbhanews #news

ट्रक खराब, कल्याण-शिलफाटा मार्ग पर जाम

ट्रक खराब, कल्याण-शिलफाटा मार्ग पर जाम

आषाढ़ी पर अनोखी कलाकृति बनी आकर्षण का केंद्र

आषाढ़ी पर अनोखी कलाकृति बनी आकर्षण का केंद्र

अतुल लोंढे का भाजपा पर तीखा हमला

अतुल लोंढे का भाजपा पर तीखा हमला

पति-पत्नी चला रहे थे नशे का कारोबार! ##NagpurNews #Ganja #NDPS #CrimeNews #PoliceAction #news

पति-पत्नी चला रहे थे नशे का कारोबार! ##NagpurNews #Ganja #NDPS #CrimeNews #PoliceAction...

बीच-बचाव करना पड़ा भारी! युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला #NagpurNews  #Crime #murdernews #police

बीच-बचाव करना पड़ा भारी! युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला #NagpurNews #Crime...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges