Published On : Wed, Nov 28th, 2018

उम्रकैद की सजा काट रहा कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार

Advertisement

नागपुर: उम्र कैद की सजा काट रहा कैदी नागपुर पुलिस को चकमा देकर रेलवे स्टेशन से फरार हो गया. यह घटना जलगांव के समीप बोदवड रेलवे स्टेशन के पास हुई. फरार कैदी का नाम सतीश उर्फ़ छोट्य जैमुख काले है. वह तलोजा का रहनेवाला था.

सतीश को न्यायलय ने उम्रकैद की शिक्षा सुनाई है और वह नागपुर के सेंट्रल जेल में सजा काट रहा था. नाशिक में शुरू केस की सुनवाई के लिए न्यायलय में पेश करने उसे नागपुर पुलिस की टीम 26 नवंबर को सेवाग्राम एक्सप्रेस से लेकर जा रही थी.

27 नवंबर को सुबह 2.30 बजे के आसपास जलगांव जिले के बोदवड रेलवे स्टेशन पर उसने पुलिस को चकमा दिया और फरार हो गया. फरार कैदी को खोजा जा रहा है लेकिन अब तक उसका कोई भी सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.