Published On : Sat, Dec 13th, 2014

कन्हान : भटक्या-विमुक्त की माँगों को प्राथमिकता

Advertisement


कर्मचारी संगठन को मुख्यमंत्री का आश्वासन

CM In Kanhan
कन्हान (नागपुर)।
राज्य के भटक्या-विमुक्त जाति की माँगें अति महत्त्वपूर्ण होने से सरकार उनकी माँगों को प्राथमिकता से मंजूर करेगी. उक्ताशय का आश्वासन मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने दिया.

भटक्या-विमुक्त कर्मचारी संगठन का एक शिष्टमंडल के प्रदेश संगठक डॉ. मनोहर पाठक के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से रामगिरी पर मिलकर माँगों का एक ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में रेणके आयोग लागू करने, पिछड़ावर्ग के कर्मचारियों की पदोन्नति पर मेट की पाबंदी हटाने, पहली कक्षा से विद्यार्थियों  को छात्रवृत्ति देने, क्रीमिलेयर जाँच रद्द करने, स्थानीय स्वराज संस्था में 11 प्रति जगह आरक्षित करने सहित अन्य माँगों का समावेश है. इस अवसर पर मुख्यमंत्री फडणवीस ने उपरोक्त माँगों पर सरकार सकारात्मक निर्णय लेकर भटक्या-विमुक्त जाति को न्याय देने का आश्वासन दिया.

शिष्टिमण्डल में भटक्या-विमुक्त कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष प्रेमचंद राठोड़, सचिव खिमेश बढिय़े, नत्थू नन्होरे, होमराज टेकाड़े, कमल यादव, महादेव लिल्हारे, मनोहर ठाकुर, राजेन्द्र शेंदरे, संजय जाधव, नागेश चव्हाण, दीनानाथ वाघमारे, राजेन्द्र बढिय़े के साथ भारी संख्या में कर्मचारी शामिल थे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.