Published On : Tue, Nov 8th, 2016

प्रभाग सीमांकन पर उठी आपत्तियों पर हुई जनसुनवाई

Advertisement

principal-secretary-agriculture-hearing-on-prabhag

नागपुर: आगामी नागपुर महानगर पालिका चुनाव में प्रभागों के लिये किये गए प्रभागों का नए सिरे से परिसीमन किया गया है। वर्तमान में दो सदस्यो के प्रतिनिधित्व वाला प्रभाग इस बार चार सदस्यो वाला होगा। शहर में नए सिरे से किये गए परिसीमन के चलते प्रभाग काफी बड़े हो गए है और इस नए परिसीमन को लेकर कई नगरसेवकों इच्छुक उम्मीदवारों ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। मंगलवार को इन्ही आपत्तियों पर सुनवाई हुई। जिलधिकारी कार्यालय में आयोजित सुनवाई में चुनाव आयोग के प्रतिनिधि के रूप में कृषि विभाग के प्रधानसचिव विजय कुमार के समक्ष शिकायतकर्ताओ ने अपनी बात रखी। इस सुनवाई के दौरान ज्यादातर सदस्यो ने प्रभाग निर्माण में इलाको को जोड़ने या हटाने के संबंध में अपनी शिकायत दी। शिकायतकर्ताओ का कहना था की सीमांकन ठीक ढंग से नहीं किया गया है अतः इसमें पुनः बदलाव किया जाये।

सीमांकन के संबंध में कुल 52 शिकायतें दर्ज कराई गई है यह शिकायते सभी दलो की ओर से चुनाव आयोग को प्राप्त हुई है। स्थाई समिति अध्यक्ष सुधीर राउत, नगरसेवक किशोर गजभिये, पूर्व नगरसेवक मनोज साबले, तान्हाजी बनवे काँग्रेस की ओर से दिलीप पांडे, रिचा जैन के अलावा अन्य ने अपनी शिकायत दर्ज करायी है।

सुनवाई दौरान विजय कुमार ने शिकायतकर्ताओं से प्रत्यक्ष मुलाकात कर उनकी आपत्तियां जानी। इस सुनवाई के बाद विजय कुमार आगामी कुछ दिनों में अपनी रिपोर्ट चुनाव आयोग को सादर करेगे। इस सुनवाई के दौरान विभागीय आयुक्त अनूप कुमार, जिलाधिकारी सचिन कुर्वे, महानगर पालिका आयुक्त श्रवण हार्डिकर, अतिरिक्त आयुक्त रविन्द्र कुंभारे उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.