Published On : Sat, Feb 8th, 2020

फ़ूड पोइज़निंग की लापरवाही के लिए प्रिंसिपल ज़िम्मेदार- आरटीई एक्शन कमेटी

Advertisement

नागपुर- नागपुर आज मारोतराव मुड़े उच्च माध्यमिक स्कुल में मीड-डे.मिल के खाते ही विद्यार्थियों को उल्टी आना शुरू हो गयी और जब अन्य विद्यार्थियों को भी उल्टी और चक्कर आने लगे तो ऐसी परिस्थिति में विद्यार्थियों को तत्काल उपचार के लिए क़रीब के अस्पताल में ले जाया गया. लेकिन वहाँ से उन्हें मेडिकल हॉस्पिटल में उपचार के लिए लाया गया. यहाँ आर टी ई एक्शन कमेटी के चेयरमैन शाहिद शरीफ़ तथा सदस्य ग्राम संरक्षक परिषद जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर बच्चों से बात की और पालको से बात की.

तब पालकों ने बताया कि एक माह पूर्व भोजन में ईल्ली और चूहे की गंदगी आने की शिकायत बच्चों ने की थी और अब जो भोजन बच्चों को दिया गया उस समय इसकी जानकारी योग अनुसार भोजन है की नहीं है इसकी रजिस्टर में एंट्री नहीं थी.

Advertisement

यह बात स्कुल के फ़ूड कमेटी के शिक्षक ने बताया कि नियमानुसार विद्यार्थियों को भोजन देने के पूर्व इसकी गुणवत्ता की जानकारी अंकित करनी पड़ती है. लेकिन सवाल ये उठता है कि इतनी बड़ी लापरवाही के लिए अभी तक शालापोषण आहार के अधीक्षक गौतम गेडाम ने प्रिंसिपल के ख़िलाफ़ अधिनियम JJ 2015 सेक्श 75 के तहत कोई कार्रवाई नहीं की और न ही शुभम महिला बचत गट के ख़िलाफ़ कार्रवाई की .

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.