Published On : Fri, Apr 14th, 2017

प्रधानमंत्री बदल रहे देश की तस्वीर : गडकरी-फडणवीस

Advertisement

Fadnavis, Moid and Gadkari
नागपुर:
नीति आयोग के कार्यक्रम में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने कहाँ प्रधानमंत्री का चिंतन और उनके कार्य देश की आर्थिक नीति को बदल रहे है। नागपुर देश का पहला डिजिटल जिला बना है नेशनल फाइबर ऑप्टिकल सिस्टम प्रोग्राम से देश की छवि बदलेगी। देश की आर्थिक नीति में जीएसटी बड़ा रोल निभाएगा इसके लागू हो जाने के बाद 28 लाख करोड़ की रेविन्यू रिसिप्ट जनरेट होगी अब तक यह 13 लाख करोड़ थी। नागपुर देश की प्रगति में साथ दे रहा है यहाँ 30 करोड़ 72 लाख करोड़ की गैस सब्सिडी जनता से छोड़ी है। 65 साल डॉ आंबेडकर के चिंतन पर चर्चा हुई पर लागू मोदी ने किया।

वही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहाँ भीमएप्प गेमचेंजर होगा। राज्य इस डिजिटल योजना को लागू करने में प्रभावी रूप से काम कर रहा है। राज्य में 15 हजार ग्राम पंचायत डिजिटल होगी। नागपुर के 100 गाँवो में डिजिटल ट्रांजेक्शन शुरू करेंगे 14 अप्रैल से 14 मई के दरमियान राज्य की सभी ग्रामपंचायतों में पॉश मशीन राज्य सरकार के मार्फ़त उपलब्ध कराई जाएगी। सरकार ने 21 शहरों में 42 हजार घर निर्माण का कार्य शुरू किया है पर हर तीन महीने में इसे विस्तार दिया जायेगा।

नीति आयोग द्वारा नागपुर के डिजिधन मेला समारोह के दौरान आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस,केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी,संचार एवं प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद,मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर,केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री पियूष गोयल, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले,राज्य के मंत्री गिरीश महाजन,प्रकाश मेहता,चंद्रशेखर बावनकुले,सांसद कृपाल तुमाने और महापौर नंदा जिचकार मंच पर उपस्थित थे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.