Published On : Thu, May 3rd, 2018

पेट्रोल के बढ़ते दाम पर कार्टून के माध्यम से सोशल मीडिया में कार्टून के माध्यम से ली जा रही चुटकी

Advertisement


नागपुर: पेट्रोल के दाम दिन बा दिन आसमान छू रहे है। हलाकान जनता सरकार से लड़ तो नहीं सकती लेकिन अपने दर्द को सोशल मीडिया के माध्यम से बयां कर रही है। इन दिनों एक कार्टून काफ़ी लोकप्रिय हो रहा है जिसमे पेट्रोल के बढ़ते दाम को लेकर सत्ताधारी दल के प्रमुख नेताओं पर निशाना साधा जा रहा है। जिस किसी ने यह कार्टून बनाया है उसने अपनी अभिव्यक्ति के लिए क्रिकेट के खेल को आधार बनाया है।

इन दिनों देश में आईपीएल के माध्यम से देश में क्रिकेट का ख़ुमार चढ़ा है। जो कार्टून वॉयरल हो रहा है। उसमे दिखाया गया की मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी क्रिकेट मैच खेल रहे है। ओवर की 6 गेंदों में इन दोनों खिलाड़ियों द्वारा खेले जाने वाले एक एक शॉर्ट के पर पेट्रोल के दाम बढ़ रहे है। बीजेपी की दोनों प्रमुख नेता जिस टूर्नामेंट में खेल रहे है उसका नाम है इंडियन पेट्रोल लीग।

कार्टून भले ही व्यंगात्मक लहजे में सरकार की नीतियों पर कटाक्ष करने का शशक्त जरिया हो लेकिन आज कल सोशल मीडिया के व्यापक दौर में यह आम आदमी के लिए अपना दर्द बयां करने का तरीका भी। अब देखिये इंडियन पेट्रोल लीग में लगाने वाले हर शॉर्ट में पेट्रोल के दाम का चक्का या चौका जनता के धैर्य की बॉउंड्री लाइन को कितनी बार पार करता है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.