Published On : Mon, Aug 19th, 2019

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर प्रेस फोटोग्राफरों का सत्कार

Advertisement

प्रेस फोटोग्राफरों के लिए मनपा द्वारा ऑफिस उपलब्ध कराने का प्रयास

नागपुर : भाजपा शहर अध्यक्ष व पूर्व महापौर प्रवीण दटके ने कहा कि महानगरपालिका की ओर से प्रेस फोटोग्राफरों के लिए ऑफिस निर्माण उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। महानगर पालिका के किसी शाला में स्किल डेवलपमेंट कोर्स शुरू किया जाना चाहिए ताकि इसके माध्यम से शहर को अच्छे फोटोग्राफर मिलेे। सुरेश भट सभागृह के नीचे 30,000 स्क्वेयर फुट का हाल है जिसमें प्रदर्शनी लगाई जा सकती है।

फोटोग्राफर एंड डिज़ाइनर असो.नागपूर की ओर से विश्व फोटोग्राफी दिवस के उपलक्ष में नागपुर के ज्येष्ठ फोटोग्राफर एवं प्रेस फोटोग्राफर का सत्कार उत्कर्ष हाल, विदर्भ साहित्य सम्मेलन, झान्सी राणी चौक, सीताबर्डी में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथी के रूप में प्रवीण दटके बोल रहे थे। अध्यक्षता वरिष्ठ फोटोग्राफर राजा वर्मा ने की। राजा वर्मा ने फोटोग्राफी के विभिन्न पहलुओं और अच्छा परफारमेंस कैसे दें और एक दुसरे को आपत्ती के समय साथ रहेकर मदत करे वरिष्ट फोटोग्राफर ने नये फोटोग्राफर को मदत करे इससे उके कार्य मे मदत करे

कार्यक्रम में प्रवीण दटके , हेमराज वर्मा( हीरा फोटो लॅब), अन्वर वली (अल्ताफ एच वली ), के हाथों संजीब गांगुली, रामदासजी कवाडे, अनंत मुळे (तरुण भारत), छोटू वैतागे (दैनीक भास्कर ), राजेश टिकले (लोकमत ), रंजीत देशमुख (टाइम्स ऑफ इंडिया ) , राजेश पुपाला, सतीश राऊत (हितवाद) , महेश टिकले , मोहम्मद बुऱ्हानुद्दीन तुराब का सत्कार किया गया। सत्कार मूर्ति संजीब गांगुली, अनंत मुळे, राजेश टिकले ने भी अपने विचार व्यक्त किए। आभार प्रदर्शन राजा गुप्ता ने किया।

Advertisement

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रेस फोटोग्राफर और डिज़ाइनर उपस्थित थे। यह जानकारी असो. नागपुर के मीडिया प्रभारी आनंद निर्भवने के साथ सुरज ढोमणे , ओम शाहू , रिचर्ड मसीहे , प्रदीप नरखडे, धीरज लांजेवार,मनीष पातुरकर, एजाज खान , आनंद रामटेके, दिनेश मोहल्ले , बहरउद्दीन हुसेन इनोहोणे कार्यक्रम सफल बनाने के लिये अथक परिश्रम किये.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.