Published On : Wed, Mar 23rd, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

राज्य बजट अधिवेशन बाद लग सकता हैं राष्ट्रपति शासन ?

Advertisement

– नागपुर मनपा चुनाव से पहले विधानसभा चुनाव का अंदेशा

नागपुर – राज्य में कुछ महानगरपालिकाओं का चुनाव का समय आ गया लेकिन राज्य में सत्ताधारी और विपक्ष के मध्य चल रही तीखी नोकझोंक दिन ब दिन बढ़ते जा रही.संभावना जताई जा रही कि मनपा चुनाव लगभग सालभर टलेगा,इस बीच राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने के लिए मंथन शुरू हैं ?
याद रहे कि भाजपा बनाम महाआघाडी सरकार खासकर शिवसेना बनाम भाजपा के मध्य तीखी नोकझोंक शुरू हैं.मौका मिलते ही एक-दूसरे के खिलाफ शब्द बाण छोड़ने के साथ ही अपने अधिकार का उपयोग/दुरूपयोग कर एक-दूसरे को दबाने की कोशिश शुरू हैं.इस चक्कर में किसी को मनमाफिक सफलता नहीं मिल रही,इसलिए सेना व भाजपा के मध्य दूरियां बढ़ते जा रही.

अब केंद्र में भाजपा का राज हैं,उनका अंतिम अस्त्र महाराष्ट्र में सेना के न झुकने पर बौखलाई भाजपा राष्ट्रपति शासन लगाने के लिए मंथन कर रही.राज्य में बजट अधिवेशन शुरू है,जो 30 मार्च को समाप्त हो जाएगा।

भाजपा के करीबी सूत्रों की माने तो बजट अधिवेशन के बाद राज्य में कभी भी राष्ट्रपति शासन लागु हो सकता हैं.अगर ऐसा हुआ तो मनपा चुनाव के पहले राज्य में विधानसभा चुनाव या दोनों साथ में करवाने पर विचार हो सकता हैं.

Advertisement

उल्लेखनीय यह है कि पिछली सरकार में भाजपा-सेना एक साथ सत्ता में थी,लेकिन इस दफे भाजपा के एकतरफा नीत से क्षुब्ध होकर सेना ने एनसीपी-कांग्रेस से हाथ मिलकर सत्ता हासिल कर ली,जिससे भाजपा नेतृत्व सकपका गया.इसके बाद भाजपा और सेना के मध्य आजतक एक-दूसरे को दबाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे.इसके बावजूद भाजपा को मनचाहा सफलता न मिलने के कारण अब राज्य में अधिवेशन के बाद राष्ट्रपति शासन लगाने के लिए कोशिश कर रहे ?

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.