नागपुर: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने आज यहां दीक्षाभूमि में डॉक्टर बी आर अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। संविधान के निर्माता ने यहीं बौद्धधर्म की दीक्षा ली थी।
राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद यह कोविंद का पहला महाराष्ट्र दौरा है।

उनके साथ महाराष्ट्र के राज्यपाल सी विद्यासागर राव, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी तथा रामदास अठावले भी मौजूद थे।

कोविंद का यहां रामटेक में शांतिनाथ जैन मंदिर के दर्शन का भी कार्यक्रम है।
राष्ट्रपति बाद में कैंप्टी में ड्रैगन पैलेस में अंतरराष्ट्रीय ध्यान केंद्र का उद्घाटन करेंगे और यहां बुद्ध वंदना कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
राष्ट्रपति शाम को रेशमीबाग स्थित सुरेश भट्ट सभागार में शुरुआती कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...
नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...
हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate
नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews
उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...
सात किलो गांजा, तीन आरोपी गिरफ्तार




