Published On : Sat, Feb 3rd, 2018

दूसरे चरण की मेट्रो परियोजना का ख़ाका तैयार, 48 किलोमीटर होगा विस्तार 89 किलोमीटर कुल दायरा

Advertisement


नागपुर: शनिवार को नागपुर मेट्रो के प्रस्तावित दूसरे चरण की परियोजना के लिए भागीदार एजेंसियों की अहम बैठक हुई। एनएमआरसीएल द्वारा आयोजित बैठक में दूसरे चरण की मेट्रो परियोजना कैसी हो इस पर सुझाव रखे गए। गौरतलब हो की 41 किलोमीटर दायरे वाली माझी मेट्रो का पहले चरण का काम शुरू होने के साथ ही अब इसके विस्तार की प्रक्रिया अभी से ही शुरू हो चुकी है। महामेट्रो के मैनेजिंग डायरेक्टर ब्रजेश दीक्षित के मुताबिक लगभग 48 किलोमीटर लंबाई वाले दूसरे फेज के काम से सम्बंधित डीपीआर अप्रैल अंत तक बन जायेगा। जिसकी लागत करीब 11 हजार करोड़ रूपए ( वर्तमान दर के हिसाब से ) की रहेगी,माझी मेट्रो ने इस काम को वर्ष 2022 तक समाप्त कर लेने का लक्ष्य सुनिश्चित किया है। आज की बैठक में जनप्रतिनधियों द्वारा दूसरे चरण के मेट्रो के लिए कई अहम सुझाव दिए जिस पर दीक्षित ने कहाँ की इस काम का डीपीआर बनने का काम शुरू हो इसमें अब भी बदलाव संभव है। हमारे लिए बदलाव की कसौटी सिर्फ ट्रैफिक पर निर्भर करता है। उन्होंने बताया की मेट्रो के फेज़ 1 काम लगभग 60 फ़ीसदी पूरा हो चुका है। इस बैठक के दौरान राईट्स ( रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस ) के ग्रुप जनरल मैनेजर पियूष कंसल ने प्रॉजेक्ट की विस्तृत जानकारी देते हुए प्रेजेंटेशन भी प्रस्तुत किया।


बैठक में मौजूद पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने अपनी अपेक्षा रखी की मेट्रो का दूसरा चरण सीधे शहर के ग्रोथ सेंटरों से कनेक्ट होगा। भारी कर्ज लेकर प्रोजेक्ट का निर्माण किया जा रहा है इसलिए आवश्यक है की मेट्रो को ग्राहक मिले। मुझे उम्मीद है की शहर के विकास के लिए तैयार किये गए एनएमआरडीए के मेट्रो रीजन प्लान के साथ दूसरे चरण हो जोड़ा जाएगा।

एनएमआरसीएल ने वाड़ी को जोड़ने के लिए वासुदेव नगर से रूट सुनिश्चित किया है लेकिन विधायक समीर मेघे और सुधाकर देशमुख ने सीताबर्डी से वाड़ी को जोड़ने की माँग की जिस पर दीक्षित ने अध्ययन किये जाने की बात कही है।


– बैठक के दौरान जो रिपोर्ट प्रस्तुत की गई है उसमे दूसरे चरण के मेट्रो रूट पर वर्ष 2041 तक प्रतिदिन 3.5 लाख पैसेंजर मिलने का अनुमान लगाया गया है जिसमे 1.1 लाख अधिक पैसेंजर प्रथम चरण का इस्तेमाल करने वाले पैसेंजर भी होंगे।
– दूसरे चरण से नागपुर में मेट्रो का दायरा लगभग 89 किलोमीटर का हो जायेगा। जिसमें कुल 73 स्टेशन होंगे।

दूसरे चरण की परियोजना के तहत इन नए रूट का होगा विस्तार

Advertisement

– ऑटोमोटिव्ह चौक से कन्हान 13 किलोमीटर, जिसमे 13 स्टेशन होंगे।
स्टेशन – ( लेखा नगर,कामठी,ड्रैगन पैलेस एवं अन्य हर किलोमीटर पर एक स्टेशन )
– खापरी से एमआयडीसी 19 किलोमीटर,कुल स्टेशन 10
स्टेशन -(जामठा,डोंगरगांव,मोहगांव,बुटीबोरी,म्हाडा कॉलोनी,इंडोरामा कॉलोनी प्रमुख )
– पारडी से ट्रांसपोर्ट नगर 4 किलोमीटर, 3 स्टेशन
स्टेशन – ( अम्बे नगर,कापसी,ट्रांसपोर्ट नगर )
– माउंट व्यू से हिंगना 6 किलोमीटर, 6 किलोमीटर का रूट जिसमे होंगे 5 स्टेशन
स्टेशन – ( नीलडोह, गजानन नगर,राजीव नगर,लक्ष्मी नगर,रायपुर,हिंगना )
– वासुदेव नगर से वाड़ी, 6 किलोमीटर का मार्ग जिसमे होंगे दो स्टेशन

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.