Published On : Tue, Dec 25th, 2018

मानकापुर शिवमंदिर में श्रीराम कथा की तैयारियां

Advertisement

भव्य कथा मंडप का हो रहा निर्माण

नागपुर: अखिल भारतीय हिंदी भाषीय बहुउद्देशीय संस्था प्रणीत हिन्दी भाषी सेना के तत्वावधान में मानकापुर स्थित श्री प्राचीन शिवमंदिर में 8 से 14 जनवरी तक श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया गया है। कथा मंडप हेतु सार्वजनिक पूजन का आयोजन मंगलवार को किया गया। मंत्रोच्चार के बीच मुख्य यजमान संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भागवतसिंह खंगार और निर्मला खंगार के हाथों व तेलंगखेड़ी हनुमान मंदिर के महंत महेशगिरिजी महाराज की प्रमुख उपस्थिति में पूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर संस्था के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोजकुमार सिंह ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी वाराणसी निवासी पं. आशीष मिश्रजी के मुखारविंद से श्रीराम कथा का रसपान कराया जाएगा। हिंदी भाषी सेना के नागपुर शहर अध्यक्ष दीपक पांडेय ने बताया कि कथा के प्रारंभ दिवस 8 जनवरी को दोपहर 12 बजे न्यू हनुमान मंदिर से कथा स्थली के लिए 151 कलश, श्रीराम चरित मानस ग्रंथ और विविध झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकलेगी। कथा का समय दोपहर 2.30 से शाम 6.30 बजे तक रखा गया है।

आज पूजन अवसर पर पं. कन्हैया शास्त्री, पं. सुदामा पांडेय, पं. राजेन्द्र शुक्ला और अविनाश पांडेय ने मंत्रोच्चार किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दीपक पांडेय, कमलेश राय, अमोद राय, रमेश मुन्ना मिश्रा, अजय महोबे, रणविजयसिंह, रूपेश राय, हरिप्रसाद पांडेय, गौरव पांडेय, दूधनाथ पटेल, ओमप्रकाश पांडेय, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, सीवेन्द्र सिंह, आशीष गुप्ता, राकेश श्रीवास, अनिल तिवारी, विनोद मिश्रा, श्याम सिंह, अजय महोबे, कल्लू तिवारी, प्रवीण गेडाम, श्रवण कुमार, अमित यादव, अशोक दुबे, मदन दुबे, मुन्ना पांडेय, राम आसरे मिश्रा, माताप्रसाद पांडेय, अंकित पांडेय, प्रमोद ठाकुर, मीता गुप्ता, सरला पांडेय, निर्मला सिंह खंगार, लक्ष्मी तिवारी, संदीप तिवारी, नंदे पांडेय, आनंद तिवारी, लोकनारायण पांडेय आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.