Published On : Mon, Mar 19th, 2018

रामाश्र आध्यात्मिक सत्संग की तैयारियां जोरो पर

Advertisement


नागपुर: रामाश्रम सत्संग मथुरा की ओर से 29 से 31 मार्च तक आध्यात्मिक सत्संग समारोह का आयोजन चिखली रेवले क्रासिंग के पास भंडारा रोड स्थित हार्दिक लान में किया जा रहा है. शांतिमय एवं आनंदमय जीवन के लिए आत्मज्ञान प्राप्त करने की विधि गुरु परमसंत डा. चतुर्भुज सहाय ने साधना शैली इजाद की है. इस दौरान उनके मार्गदर्शन में साधना शैली सिखाई जाएगी.

इसके लिए देश के विभिन्न शहरों से आचार्यों का आगमन हो रहा है. सरल साधना एवं अमृत वचनों का लाभ लिया जा सकता है. 29 और 30 मार्च को सुबह 8.30 से 10 और रात 7.30 से 9.30 तक एवं 31 मार्च को सुबह 8.30 से 10.30 बजे तक भजन, प्रवचन और ध्यान का लाभ लिया जा सकता है. रामाश्रम सत्संग परिवार नागपुर के रामस्वरूप अग्रवाल के मार्गदर्शन में अनंत अग्रवाल, तुलाराम अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, सुशील बंसल, प्रदीप बंसल, जितेंद्र चौरे प्रयासरत हैं.

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement

Gold Rate
Feb 16th, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,54,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,43,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,39,800 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above