
नागपुर: नागपुर महानगरपालिका ने इस साल शहर के सभी तालाबों में गणेश प्रतिमा के विसर्जन पर रोक लगा दी है। धरमपेठ ज़ोन के अंतर्गत फुटाला तालाब में टिन की दीवारें बिछाई गई हैं और तालाब में मूर्तियों के विसर्जन की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।
गुरुवार को धरमपेठ ज़ोन के अध्यक्ष सुनील हिरनवार, पार्षद डाॅ. परिणीता फुके, सहायक आयुक्त प्रकाश वराडे ने इन व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया।
फुटाला तालाब के आसपास के क्षेत्र में विसर्जन के लिए एक कृत्रिम तालाब स्थापित किया गया है। श्रद्धालुओं के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। यहां श्रद्धालुओं के लिए 10 मध्यम आकर के विसर्जन टैंक और 4 बड़े टैंक उपलब्ध हैं।
ग्रीन विजिल फाउंडेशन के कौस्तुभ चटर्जी और सुरभि जायसवाल और उनके सहयोगी इस इको फ्रेंडली प्रकल्प में नागपुर महानगरपालिका का साथ दे रहे हैं।
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
दुकान के बोर्ड को लेकर विवाद #nagpurnews #viral #vivad #crime #marpeet #latestnews
Nagpur’s Emerging Markets: Opportunities, Challenges & Future Growth | Interview with Pankaj...
इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप बनी खूनी टकराव की वजह... #nagpurnews #crime #instagram #friendship #latestnews
कमाल चौक स्थित हैमर्स कैफे पर पांचपावली पुलिस का छापा #nagpurnews #hukka...




