Published On : Tue, Oct 22nd, 2019

गौकथा महोत्सव की तैयारियां आरम्भ

Advertisement

श्री बड़ी माहेश्वरी पंचायत भवन में हुई बैठक

नागपुर. श्री नागपुर गोरक्षण अनुसंधान केंद्र नागपुर के तत्वावधान में श्री गौकथा महोत्सव का आयोजन आगामी 13 से 19 दिसंबर तक कच्छीवीसा मैदान लकड़गंज में किया गया है. इस गौकथा में सुविख्यात कथा वाचिका साध्वी श्रद्धा गोपाल दीदी अपनी ओजस्वी वाणी से श्री गौकथा का रसास्वादन करवाएंगी.

इस आयोजन को भव्य एवं पूर्ण रूप से सफल बनाने के लिए हाल ही में एक सभा का आयोजन श्री बड़ी मारवाड़ माहेश्वरी पंचायत भवन ,हिवरी नगर में किया गया। इस सभा में प्रमुख रूप से पुरुषोत्तम मालू, जयप्रकाश मालविया, राधेश्याम सारडा, बृजगोपाल दरक, कमल बागड़ी, वसंत बागड़ी, वासुदेव मालू, श्रावण कुमार मालू, ईश्वर कांकाणी, विजय बागड़ी, डॉ. परमेश्वर लड्ढा, गोविंद पसारी, प्रदीप मूंदड़ा, रोहित सेजपाल, राजेश खक्कर, रामअवतार तोतला, उमेश माहेश्वरी, प्रहलाद जाजू, गिरिराज बियानी, मोहन खेतान, सुरेश गांधी, पारसमल जैन, सुधाकर पसारी, श्याम अग्रवाल, सुरेश ठक्कर, बटुकभाई, घासीराम मालू, गिरधर चांडक, बृजलाल शर्मा, कन्हैयालाल मानधना, हरीश सोनी, बनवारी भूतड़ा उपस्थित थे.

श्री गौकथा महोत्सव के संबंध में अगली बैठक मंगलवार, 29 अक्टूबर को सुबह 9.30 बजे जलाराम मंदिर ,क्वेटा कॉलोनी लकड़गंज में बैठक आयोजित की गई है. इस बैठक में धर्मानुरागियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील श्री गौकथा महोत्सव के आयोजकों ने की है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.