Published On : Fri, Jun 25th, 2021

तेज हुई छात्रों की तैयारी, 17 जुलाई को होगी JEE Main

Advertisement

नागपुर. जेईई मेन की तैयारी कर रहे सिटी के स्टूडेंट्स का इंतजार अब खत्म हो चुका है. 17 जुलाई को जेईई मेन होगी. छात्रों ने तारीख तय होते ही अपनी तैयारी तेज कर दी है. सिटी के छात्रों को कई दिनों से इसका इंतजार था. कोरोना की वजह से जेईई मेन को बार-बार स्थगित करना पड़ रहा था जिससे छात्रों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया था. लेकिन बुधवार को एटीए ने इस परीक्षा की तारीख का ऐलान कर दिया. इसके मुताबिक यह परीक्षा 17 जुलाई को आयोजित होगी. खास बात यह है कि जेईई मेन का रिजल्ट 14 अगस्त तक घोषित कर दिया जाएगा.

सिटी से हजारों छात्र होंगे शामिल
जानकारों और कोचिंग संचालकों का मानना है कि इस बार जेईई मेन की तैयारी करने वाले छात्रों की संख्या पहले की तुलना में बढ़ गई है. करीब 8 से 10 हजार सिटी के छात्र इस परीक्षा में शामिल होते हैं. इसके लिए सिटी में आधा दर्जन से अधिक एग्जाम के सेंटर भी बनाए जाएंगे. रिजल्ट घोषित होने के बाद 3 चरणों में कैंडिडेट्स की काउंसलिंग पूरी की जाएगी. काउंसलिंग की प्रक्रिया 15 सितंबर तक पूरी करने का प्लान है. लंबे समय से छात्र इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए होने वाली इस परीक्षा की तारीख का इंतजार कर रहे थे.

छात्रों का बढ़ गया था टेंशन
पहले यह परीक्षा अप्रैल में होनी थी लेकिन कोरोना की दूसरी लहर और लॉकडाउन के कारण इसे स्थगित करने का फैसला किया गया. कोरोना के खतरे के कारण जेईई, नीट समेत कई प्रवेश और प्रतियोगी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था जिससे छात्रों का टेंशन बढ़ गया था. सरकार ने यह फैसला छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर लिया था. कोरोना की वजह से तमाम केंद्रीय और राज्यों के बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.