Published On : Sat, Sep 1st, 2018

बेदर्दी : स्टेशन पर ट्रेन से जल्द उतरने को लेकर गर्भवती महिला यात्री से मारपीट

Advertisement

crime

नागपुर. ट्रेन से जल्दी उतरने के छोटे से विवाद पर एक गर्भवती महिला यात्री के साथ बुरी तरह मारपीट की गई. घटना गुरुवार देर रात 1.40 बजे की है.

घायल महिला यात्री को इलाज के लिए मेयो में भर्ती में कराया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात 1.40 बजे ट्रेन 12708 हजरत निजामुद्दीन-विशाखापट्टनम समता एक्सप्रेस प्लेटफार्म 6 पर पहुंची. पीड़ित महिला अपने पति के साथ जनरल बोगी में सफर कर रही थी. दोनों नागपुर ही उतरने वाले थे. इसी बोगी में अन्य यात्रियों में 3 महिलाओं और एक पुरुष का दल भी बैतूल से नागपुर का सफर कर रहा था.

ट्रेन नागपुर पहुंचने पर बोगी से उतरने की किसी बात पर पीड़ित महिला और अन्य दल के बीच बहस हो गई. थोड़ी ही देर में मामला मारपीट तक आ गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी तीनों महिलाओं और उक्त पुरुष यात्री ने गर्भवती महिला के पेट पर जोर से बैग मारकर उसे गिरा दिया. इससे महिला दर्द से कराह उठी.

मारपीट चल ही रही थी कि किसी रेलवे स्टाफ की ओर से आरपीएफ को इसकी सूचना मिली. आनन-फानन में आरपीएफ कर्मी मौके पर पहुंचे. गर्भवती महिला की हालत देखते हुए डाक्टर को बुलाया गया, लेकिन जब काफी देर तक डाक्टर नहीं आया तो बैटरी कार की मदद से महिला को प्लेटफार्म 1 पर लाकर मेयो रवाना किया गया.

Advertisement

उधर, जीआरपी ने तीनों आरोपी महिला यात्रियों को हिरासत में ले लिया. इसी बीच हैरान करने वाली जानकारी मिली कि घटना के समय एक रेलवे डाक्टर प्लेटफार्म 1 पर ही मौजूद थे लेकिन वह प्लेटफार्म 6 तक नहीं गये.

वह एक अन्य इमरजेंसी कॉल पर स्टेशन आये थे. हालांकि कॉल की बताई गई ट्रेन को आने में समय था. जब बैटरी कार में महिला को प्लेटफार्म 1 पर लाया गया तब डाक्टर ने उनकी जांच की और मेयो रवाना किया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.