नागपुर: शहर के अंबाझरी पुलिस थाने के बहार एक महिला न्याय के लिए अनशन पर बैठी है। यवतमाल जिले के वणी की रहने वाली इस महिला का आरोप है की शहर के गिट्टीखदान थाने में कार्यरत तैनात एक सब इंस्पेक्टर ने उसके साथ बलात्कार किया है। गर्भवती होने के बावजूद यह महिला भूखे प्यासे न्याय के लिए थाने के बाहर बैठी है। आंदोलनकारी महिला के अनुसार पीएसआई सचिन मते ने शादी करने का भरोषा दिलाते हुए उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का दावा है की वह पीएसआई से एक मामले के सिलसिले में सीताबर्डी पुलिस थाने में मिली थी। जिसके बाद दोनों की जान पहचान वक्त के साथ मजबूत होती गई। पीएसआई ने उससे शादी का वादा किया इस दौरान उसने संबंध बनाया।
लेकिन जब लड़की से पीएसआई ने शादी करने से इनकार कर दिया उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद उसे गिरफ्तार भी किया गया था। पीएसआई सचिन मते को बाद में उच्च न्यायलय से जमानत मिल गई। पीड़िता के अनुसार जब तक उसे न्याय नहीं मिलता वो न अनशन ख़त्म करेगी और न थाना परिसर को छोड़ेगी।
शराब पार्टी के बाद 6.60 लाख पर हाथ साफ! #NagpurNews #Crime #Fraud...
फर्जी पेमेंट स्क्रीनशॉट से सायाजी होटल में ठगी... #NagpurNews #FakePayment #HotelFraud #crimenews
नागपुर के कलमना और नंदनवन इलाके में दुष्कर्म की घटनाएं #NagpurNews #CrimeNews...
उर्स की भीड़ में कार पर वार! #NagpurNews #CrimeNews #Theft #CarTheft #BagLifting...
व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा... #NagpurNews #CyberFraud #WhatsAppScam #CyberCrime #InvestmentScam
ताजबाग उर्स में युवक पर पत्थरों से जानलेवा हमला #vidharbnews #nagpur #newsupdate...




