Published On : Wed, May 20th, 2020

Video: रमज़ान है-रोजा है कोरोना जांच के लिए स्वैब नहीं देंगे,हॉट स्पॉट की 122 महिला ने मना किया

Advertisement

हॉट स्पोर्ट की करीब 122 गर्भवती महिला ने जांच से मना किया,अभी तक 6 आ चुकी है पॉजिटिव,

Tukaram Mundhe, CMD of PMPML

नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर से एक अलग ही खबर सामने आ रही है ,महाराष्ट्र के नागपुर में 122 से अधिक गर्भवती महिला ने कोरोना जांच के लिए स्वैब देना से मना कर दिया है ,ये सब महिला नागपुर के सबसे पहले और सबसे पुराने 2 हॉट स्पोर्ट मोमिनपुरा और सतरंजीपुरा की रहने वाली है ,ये इलाका पूरी तरह से नागपुर का हॉट स्पोर्ट बना है और नागपुर में जो अभी तक कोरोना के मामले आये है 85 फीसदी मामले इसी इलाके के है ,नागपुर महानगर पालिका की टीम ने पहले 1200 फिर 800 लोगो को यहाँ से क्वारंटाइन किया है लेकिन अब ये महिलाएं स्वैब देने से साफ़ मना कर रही है।

नागपुर का मोमिनपुरा और सतरंजीपुरा सबसे बड़ा कोरोना का हॉट स्पोर्ट है यहाँ कुल 300 से अधिक गर्भवती महिला है इन 300 में से 178 गर्भवती महिला ने अपना स्वैब दिया है जिसमे से 6 महिला कोरोना पॉजिटिव आयी है और इनका इलाज चल रहा है लेकिन अब करीब 122 गर्भवती महिला ने स्वैब देने से साफ़ इंकार कर दिया है और इसके पीछे तर्क दिया है की रमज़ान का महीना है और उनके रोज़े चल रहे है ऐसे में वो किसी को कोई भी जांच के लिए न तो नमूना देगी ना ही स्वैब ।

नागपुर में इससे पहले भी 28 वर्षीय 1 गर्भवती महिला ने जांच के लिए स्वैब नहीं दिया था और जब बच्चे को जन्म देने के लिए अस्पताल पहुंची तो जांच में महिला कोरोना पॉजिटिव निकली और एक बच्ची को जन्म दिया ,और बच्ची माँ को अलग अलग रखा गया ,बच्ची की सेहत को ध्यान में रखकर वह दूर से ही अपनी बच्ची को देखकर संतोष कर लेती थी, 14 दिन बाद जब महिला को डिस्चार्ज किया गया और तब पहली बार उसने बेटी को गोद में लिया। मूल रूप से अमरावती की रहने वाली 28 वर्षीय मरीज मोमिनपुरा स्थित अपने मायके आई हुई थी।

Advertisement

अब इस इलाके की गर्भवती महिलाओ का रमज़ान की वजह से स्वैब नहीं देना नागपुर स्वास्थ विभाग के लिए मुसीबत का सबब बन गया है और ये किसी समुदाय विशेष का होने की वजह से आस्था का भी प्रश्न है लेकिन कोरोना वायरस की रोकथाम करने के लिए और इन महिलाओ के साथ साथ महिलाओ के पेट में पल रहे बच्चो के स्वास्थ्य के लिए भी इन गर्भवती महिलाओ की जांच कराना जरूरी है जिसके चलते नागपुर महानगर पालिका के कमिश्नर और नागपुर के नोडल अधिकारी तुकाराम मुंढे ने जनता और इन महिला से अपील की है की ये सब जांच में सहयोग करे और अपने साथ साथ बच्चो की जान भी जोखिम में ना डाले।

… Ravikant Kamble

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.