Published On : Sat, Jan 28th, 2017

मेट्रो रेल परियोजना के लिए पहुंची स्लीपर की खेप

Advertisement


नागपुर:
मेट्रो रेल की रफ्तार गति से चल रहे निर्माण कार्यों के बीच गुरुवार को एक बड़ी खेप रेल पटरियों के बीच बिछाई जानेवाली पीएससी(प्रीस्ट्रेस्ड कांक्रीट) स्लीपर की पहुंची है। बल्लास्ट (गिट्टियों) के बाद रेल पटरियों के बाद अब ट्रैक को जोड़कर रखनेवाली स्लीपर आ गए हैं। यह स्लीपर 26 जनवरी को यहां पहुंचे हैं। 250 किलो वजनी प्रत्येक स्लीपर का आकार ढाई मीटर है। यह पीएससी स्लीपर 600 मिली मीटर और 650 मिली मीटर की हैं। यह पीएससी(प्रीस्ट्रेस्ड कांक्रीट) स्लीपर ग्वालियर में इंजीप्रेस स्लीपर प्लांट द्वावा तैयार किया गया है।

बता दें कि मेट्रो रेल परियोजना में वर्धा मार्ग के मिहान डेपो से लेकर एयर पोर्ट तक कुल 5.6 किलो मीटर तक एटग्रेड सेक्शन अर्थात जमीन पर मेट्रो रेल चलेगी। इस छोर पर अर्थ वर्क पूरा हो चुका है अब जल्द ही ट्रैक डाने जाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।यहां गिट्टियों का प्रयोग ट्रैक पर किया जाएगा। लेकिन इसके पश्चात एलिवेटेड ऊपर उठे मेट्रो रूट पर गिट्टियों का प्रयोग नहीं होगा। जमीन से ऊपर ब्रिज पर चलेनावाली मेट्रो के ट्रैक पर स्लीपर नहीं डाने जाते। जल्द ही परियोजना का एटग्रेड सेक्शन बनकर तैयार होने की उम्मीद बंढती जा रही है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.