Published On : Wed, Jul 8th, 2020

युवासेना के विक्रम राठोड की गिरफ्तारी पूर्व जमानत याचिका रद्द

Advertisement

नागपुर– शिवसेना के युवा सेना के अध्यक्ष विक्रम उर्फ़ विक्की सुरेश राठोड इसकी मंगलवार को गिरफ्तारी पूर्व जमानत की याचिका ठुकरा दी है. न्यायधीश विभा इंगले ने यह फैसला दिया. राठोड पर 15 लाख रुपए जबरन वसूली मांगने और 5 लाख रुपए की पहली किश्त स्वीकारने का आरोप है.

इस मामले में अजनी पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. शिवसेना दक्षिण नागपुर विभाग प्रमुख संजोग सुरेश राठोड को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह विक्रम का भाई है. इस मामले में पुलिस के हरकत में आते ही विक्रम फरार हो गया.

फिर्यादी मेहबूब बादशाह शेख पारडी के निवासी है और वे लाइसेंसधारक साहूकार है. आरोपी मानेवाड़ा में रहता है. आरोपी ने शेख से बिज़नेस सही ढंग से चलाने के एवज में पैसो की मांग की थी. न्यायलय में सरकार की ओर से एडवोकेट नितिन तेलगोटे ने पैरवी की.

उन्होंने विभिन्न सवालों के जवाब के लिए विक्रम को गिरफ्तार करना आवश्यक है, ऐसी दलील दी. न्यायलय ने इसके बाद आरोपी की जमानत नकारी.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.