Published On : Mon, Aug 29th, 2016

जैन कलार समाज कार्यकारणी में प्रयास गुट का कब्ज़ा

Advertisement

Anil Ahirkar

नागपुर: जैन कलार समाज कार्यकारणी के हुए चुनाव में प्रयास पैनल ने बड़ी जीत हासिल की है। 12 वर्षो बाद नई कार्यकारणी के गठन के लिए हुए चुनाव में मौजूदा अध्यक्ष रविन्द्र दुरुगकर और उनके अधिकृत पैनल को करारी हार का सामना करना पड़ा। रविवार को हुए चुनाव का परिणाम सोमवार को घोषित हुआ। प्रयास पैनल ने केंद्रीय कार्यरणी और नागपुर जिला समिति में अपना वर्चस्व स्थापित किया।

केंद्रीय कार्यरणी में अनिल अहिरकर बतौर अध्यक्ष जबकि चंद्रशेखर आदमने उपाध्यक्ष और शशि समर्थ सचिव चुने गए है। जिला कार्यकारणी में रविकांत हरड़े अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित हुए है। जबकि विरोधी पैनल में से सिर्फ दो आजीवन सदस्यो ने इस चुनाव में जीत हासिल ही है। जिला कार्यकारणी के लिए 5400 सदस्यो ने मतदान किया जबकि केंद्रीय कार्यकारणी के लिए 7280 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

प्रयास पैनल ने वित्तीय अनियमितता और समाज के लिए कामकाज में शिथिलता का आरोप लगाते हुए चुनाव लड़ा था और इस मुद्दे पर उन्हें जीत हासिल हुई। बीते 12 वर्षो के दौरान कार्यकारणी का चुनाव न होने को भी मुद्दा बनाया गया था। विजेता पैनल ने समाज के लिए ईमानदारी से काम करने की प्रतिबद्धता जताई है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.