Published On : Mon, Sep 20th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

प्रयागराज: अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि का निधन

Advertisement

फांसी से लटकता मिला शव


अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि का सोमवार को निधन हो गया है. नरेंद्र गिरि का शव प्रयागराज के उनके बाघंबरी मठ में ही फांसी के फंदे से लटकता मिला. मौके पर पहुंची पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है. अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि के निधन पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है.

जानकारी के मुताबिक अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि बाघंबरी मठ में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए. पुलिस के मुताबिक अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और बाघंबरी मठ में फांसी के फंदे से लटकता मिला. पुलिस के मुताबिक बाघंबरी मठ में जहां महंत नरेंद्र गिरि का शव फंदे से लटकता मिला, वहां चारो तरफ से गेट बंद मिला. पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर इसे आत्महत्या बताया है.

Gold Rate
Sept 17,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,29,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

फिलहाल फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच चुकी है. भारी पुलिस फोर्स घटनास्थल पर मौजूद है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महंत नरेंद्र गिरि के निधन पर शोक व्यक्त किया है. अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा है कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरीजी का निधन अपूरणीय क्षति है. ईश्वर पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और उनके अनुयायियों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.