Published On : Thu, Aug 4th, 2016

प्रवीण महाजन बने कॉन्ट्रैक्टर्स एण्ड बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ़ विदर्भ के अध्यक्ष

Advertisement
Pravin Mahajan and B.C.K. Nair

प्रवीण महाजन & बी.सी.के नायर


नागपुर:
नागपुर के सामाजिक कार्यकर्ता और उद्योजक प्रवीण महाजन को बांधकाम उद्योग क्षेत्र की प्रतिष्ठित संस्था कॉन्ट्रैक्टर्स एण्ड बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ विदर्भ का अध्यक्ष चुना गया है। महाजन के साथ बी.सी.के नायर का सचिव पद पर चयन हुआ है। बुधवार 3 अगस्त को सीताबर्डी स्थित कार्यालय में हुई कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में वर्ष 2016-19 इन तीन वर्षों के लिए नई कार्यकारणी का गठन हुआ।

विदर्भ के सभी 11 जिले संघटन के कार्यक्षेत्र में है। संगठन की 17 सदस्यीय कार्यकारणी में यवतमाल के राजा राऊत और नागपुर के नरेश मॉरिश को उपाध्यक्ष चुना। जबकि भंडार के कमलेश लांजेवार का कोषाध्यक्ष पद पर चयन हुआ है । सहसचिव पद पर गोंदिया के विजय अग्रवाल का चुनाव किया गया है । कार्यकारिणी में किशनलाल शर्मा, शिरीष चक्रदेव, मोरेश्वर ढोबले, नरेश पुगलिया, सीजो मैथ्यू, हितेंद्र चोपकर, बबन वरुडकर, मानिक मुरसकर, प्रदीप रांका , अजयजीत वालीया , नरेंद्र दफ्तरी चयन हुआ।

बुधवार को आयोजित कार्यकारणी की बैठक में संगठन के पूर्व अध्यक्ष राजू आठवले ,पूर्व सचिव राजन नायर साथ , राजू अग्रवाल, पी. आर. पाटिल , संजय खैरनार , मोहन नायर राजीव गोंलवार प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.