Published On : Thu, Feb 27th, 2020

अप्रैल में होंगा सिंधी समाज का भव्य सम्मेलन

Advertisement

नागपुर, विश्व सिंधी सेवा संगम द्वारा अप्रैल में भव्य सिंधी सम्मेलन का आयोजन नागपुर में होंगा।यह जानकारी देते हुए महाराष्ट्र के अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने दी।मोटवानी ने बताया कि इस संदर्भ में कोर कमेटी की मीटिंग में तय किया गया। अप्रैल में आयोजित भव्य सिंधी महासम्मेलन में विश्व सिंधी सेवा संगम के संस्थापक अध्यक्ष दादा गोपालजी सजनानी, अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष लायन डॉ राजू मनवानी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप थारवानी, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती भारती छाबरिया।राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष मनोहर छुगानी उपस्तिथ रहेंगे।।कोर सभा में विश्व सिंधी सेवा संगम के महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी, महासचिव सुभाष मंगतानी,सचिव नरेश जुम्मानी,नागपुर के अध्यक्ष वीरभान केवलरमानी, महासचिव महेश ग्वालानी थे।।

जिन्होंने बताया कि अप्रेल में जो भव्य सिंधी महासम्मेलन होंगा उसकी तैयारी के लिए पूरे विदर्भ की सभी टीमों की एक भव्य सभा बुलवाई जाएगी।जिसमें स्थल और तारीख तय की जाएगी।। सभा मे यह तय किया गया जरिफ़टका में डॉ विन्की रुघवानी के 27 फरवरी को आयोजित प्रोग्राम में तमिलनाडु के राज्यपाल श्री बनवारीलालजी पुरोहित का भव्य सत्कार किया जाएगा।मोटवानी, जुम्मानी,केवलरामनी और ग्वालानी ने नवनियुक्त विश्व सिंधी सेवा संगम के महाराष्ट्र के महासचिव सुभाष मंगतानी का बुके देकर सत्कार किया।संचालन महेश ग्वालानी ने किया।आभार वीरभान केवलरामनी ने किया

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.