Published On : Thu, Jun 13th, 2024
By Nagpur Today Nagpur News

भीषण गर्मी में प्ररेणा महिला संगठन की और से जूस वितरण कार्यक्रम। जूस वितरण मैं उमड़ा जनसैलाब

Advertisement

Nagpur: प्ररेणा महिला संगठन की और से पश्चिम नागपुर के रामनगर स्थित हनुमान मंदिर के सामने भक्तों और राहगीरों को जूस वितरण किया गया।इस भीषण गर्मी में प्ररेणा महिला संगठन ने लोगों को ठंडा ठंडा जूस वितरित कर उन्हें गर्मी से राहत पौहचाने का समाज उपयोगी कार्यक्रम किया जूस वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन श्री अग्रसेन मंडल की पूर्व कार्यकरणी सदस्य श्रीमती चंदादेवी अग्रवाल के हस्ते सम्पन हुआ।

प्ररेणा महिला संगठन की अध्यक्ष श्रीमती दीप्ति अग्रवाल ने बताया कि संस्था की और से साल भर इस प्रकार के विभिन्न जनउपयोगी कार्यक्रम लिये जाते हैं।संगठन की सचिव बबिता अग्रवाल ने बताया कि तकरीबन 300 लीटर जूस का वितरण किया गया है।संस्था की उपाध्यक्ष श्रीमती दीपा अग्रवाल व मेघना अग्रवाल ने बताया कि संस्था की ओर से तक़रीबन 1500 भक्तों और राहगीरों ने इसका लाभ लिया।कोषाध्यक्ष श्रीमती प्रिया अग्रवाल ने विशेष रूप से डाबर इंडिया लिमिटेड और राष्ट्रीय मानव विकास संस्था को कार्यक्रम के प्रायोजक होने पर संस्था की ओर से धन्यवाद दिया।कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉर्डिनेटर श्रीमती किरण अग्रवाल, कार्यकरणी श्रीमती मीना कनोडिया, सविता अग्रवाल, रजनी अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल,दीपशिखा अग्रवाल इत्यादि ने प्रयास किया।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.