Published On : Mon, Aug 22nd, 2016

एनवीसीसी पर फिर मेहाडिया, निर्विरोध चुनी गई नई कार्यकारिणी

Advertisement

nvccप्रकाश मेहाडिया आज दूसरी र्मतबा नाग विदर्भ चेंबर ऑफ कॉर्मस के अध्यक्ष बनाए गए. चेंबर की नई कार्यकारिणी भी निर्विरोध चुन ली गई. इससे तमाम तरह की अटकलों पर भी विराम लग गया.

टेम्पल रोड, सिविल लाइन्स स्थित चेंबर कार्यालय के सभागृह में रविवार सुबह हुई 72वीं वार्षिक आमसभा के बाद हुए चुनाव ने पूर्व अध्यास बी.सी. भरतिया (कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष) और प्रकाश वाधवानी उनके खेमे को भी फिर से एक साथ आने का मौका दे दिया. गौरतलब है कि शहर के व्यापारियों में बीते कुछ दिनों से नाग विदर्भ चेंबर ऑफ कॉर्मस की सालाना आमसभा और इसमें नई कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा.

अनुमान लगाए जा रहे थे कि पिछली दफा की तरह इस बार भी चेंबर में चुनाव होकर व्यापारी मतदान करेंगे. कांटे की टक्कर होगी. उपाध्यक्ष-द्वय अजय मदान और अर्जुनदास आहूजा के नाम भी अध्यक्ष पद के लिए आगे आए. पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम सारडा द्वारा मेंबरशिप में फर्जीबाड़ा होने का आरोप लगाए जाने से आशंका जताई जाने लगी कि रविवार को चेंबर की सालाना आमसभा में घमासान मच सकता है.

चेंबर के पूर्व अध्यास बी.सी.भरतिया (कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष) और प्रकाश वाधवानी के फिर से एकजुट हो जाने से सारे समीकरण धरे के धरे रह गए और चुनाव में प्रकाश मेहाडिया का आज एक बार फिर चेंबर में परचम लहराने लगा. इससे एक पूर्व अध्यक्ष के खेमे को तगड.ा झटका लगा.

चेंबर का यह चुनाव, निर्वाचन अधिकारी विरेन चांडक और सीए अश्‍विन अग्रवाल के नेतृत्व में हुआ. चुनाव प्रक्रिया में सीए चारुदत्त मराठे, सीए संजय एम. अग्रवाल ने सहयोग दिया.

Advertisement

नाग विदर्भ चेंबर ऑफ कॉर्मस की 72वीं सालाना आमसभा के बाद हुए चुनाव में पर्दे के पीछे से महती भूमिका निभाने वाले कंफेडरेशन ऑफऑल इंडियाट्रेडर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया निर्विरोध दोबारा अध्यक्ष पद के लिए चुने गए प्रकाश मेहाडिया का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत करते हुए. साथ में चेंबर की कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य प्रसन्न मुद्रा में.

कार्यकारिणी के पदाधिकारी

अध्यक्ष : प्रकाश मेहाडिया
उपाध्यक्ष : हेमंत गांधी
उपाध्यक्ष : अर्जुनदास आहूजा
उपाध्यक्ष : राजू व्यास
सचिव : जयप्रकाश पारेख
कोषाध्यक्ष : सचिन पुनयानी
सहसचिव : संजय के. अग्रवाल
सहसचिव : फारुकभाई अकबानी
सहसचिव : रामावतार तोतला

आमंत्रित सदस्य
विरेन चांडक, संजय एम. वाधवानी, राजेश मुनियार, मनोहर सहजरामानी, डॉ. हरगोविंद मुरारका, राजन अग्रवाल. कार्यकारिणी सदस्य
अभय अग्रवाल, अभिषेक झा, भरतकुमार वी. ठक्कर, गजानंद बी. गुप्ता, ज्ञानेश्‍वर रक्षक, हरीश कृष्णानी, कमलेश नागपाल, कमलेश सर्मथ, लक्ष्मीकांत अग्रवाल, मनोज लटुरिया, महेशकुमार कुकडे.जा, निखिल कुसुमगर, सीए निखिलेश ठाकर, पंकज कुमार अग्रवाल, प्रताप मोटवानी, प्रभाकर देशमुख, राजेश ठक्कर, राजूभाई माखिजा, रवींद्र गुप्ता, संदीप बी. अग्रवाल, संजयराज मोढ. सराफ, सतीश बंग, शंकर सुगंध, सूर्यकांत अग्रवाल, सीए विजय अग्रवाल और सीए यशवंत भोजवानी.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.