Published On : Tue, Apr 5th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

श्रीमद् भागवत में प्रल्हाद व ध्रुव चरित्र का बखान मनेवाड़ा में श्रीमद भागवत जारी

Advertisement

नागपुर: नवरात्र के उपलक्ष्य में मानेवाड़ा, बालाजी नगर के शीतला माता मंदिर में संगीतमय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ महोत्सव का आयोजन जारी है। कथा का समय दोपहर 3 से शाम 6:30 बजे तक रखा गया है ।

भक्तों को कथा का सुंदर सरस रस पान चित्रकूट के भागवत कथाकर योगेश कृष्णा महाराज करवा रहे हैं । मंगलवार को उन्होंने ध्रुव चरित्र व प्रल्हाद चरित्र की कथा का वर्णन किया।

उन्होंने कहा कि दोनों चरित्रों से हमें शिक्षा लेना चाहिए। ईश्वर के प्रति प्रल्हादऔर ध्रुव का इतना समर्पण था कि उनको जीवन में आने वाले कष्ट और कठिनाई भी भक्ति मार्ग से डिगा नहीं पाई। आखिर में भक्त पर कृपा करने के लिए भगवान को आना ही पड़ा।

भगवान ने जहां प्रल्हाद की रक्षा की वहीं ध्रुव को परम पद देकर अमर कर दिया। हमें भी यदि भगवान को पाना है तो भक्त ध्रुव और प्रल्हाद जैसा समर्पण ईश्वर के प्रति करना होगा।

Advertisement

महाराज ने आगे कहा कि भक्तों की रक्षा के लिए भगवान जरूर आते हैं। हर युग में भगवान ने अपने भक्तों की मदद की है। श्री हरि अपने भक्तों को कभी भी मुसीबत में नहीं देख सकते। हमें यदि भगवान की कृपा प्राप्त करनी है तो सबसे पहले हमें भक्त बनना पड़ेगा और अपना सब कुछ भगवान को समर्पित करना पड़ेगा।

भागवत कथा के दौरान बीच-बीच में भजनों की मधुर स्वर लहरों पर भक्ति सागर में भक्त झूम रहे थे। कथा के दौरान मास्क पहनकर आने का अनुरोध किया गया है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.