Published On : Thu, Aug 17th, 2017

9 साल बाद वर्दी पहनेगा यह पुलिस वाला, कर चुका है 100 एनकाउंटर

Advertisement

मुंबई पुलिस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा को जिस तरह फिल्मी स्टाइल में बिना जांच नौकरी से हटाया गया था, उसी अंदाज में वह कोर्ट से जीतकर फिर खाकी वर्दी पहन देश सेवा के लिए एक बार फिर तैयार हो गये हैं,वह भी पदोन्नति के साथ।मूल रूप से आगरा के रहने वाले शर्मा का पिछला एक दशक काफी कठिन गुजरा।

महाराष्ट्र पुलिस से 9 साल पहले सस्पेंड किए गए एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा एक बार फिर खाकी वर्दी में दिखाई देंगे. उनकी तैनाती वहां के डीजी दफ्तर में हुई है. शर्मा पर दाऊद इब्राहिम के लिए काम करने के आरोप भी लगे थे और उन्हें फर्जी एनकाउंटर के एक मामले में सस्पेंड किया गया था.

प्रदीप शर्मा 312 एनकाउंटर ऑपरेशनों का हिस्सा रहे हैं, उन्होंने अपने हाथों से 100 से ज्यादा लोगों का एनकाउंटर किया है. इनमें लश्कर आतंकी समेत अंडरवर्ल्ड के कई गुंडे शामिल हैं. उन पर आरोप लगे थे कि वह दाऊद इब्राहिम के लिए काम करते हैं और डी कंपनी के इशारे पर एनकाउंटर करते हैं.

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

नंबवर 2006 के लखन भईया एनकाउंटर मामले में जांच के बाद यह साफ हो गया था कि यह एंनकाउंटर पूरी तरह से फर्जी था. इस मामले में मुंबई पुलिस के 13 कर्मचारियों और अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया था. इनमें प्रदीप शर्मा भी शामिल थे. उन्हें फर्जी एनकाउंटर का आरोप मानते हुए साल 2008 में सस्पेंड कर दिया गया था. बाद में उन्हें रिहा कर दिया. अब उन्हें मुंबई पुलिस में वापस ले लिया गया है. कुछ समय पहले प्रदीप शर्मा राजनीति में आने पर विचार कर रहे थे.

.. रविकांत कांबले 

Advertisement
Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges