Published On : Fri, Apr 2nd, 2021

कोविड-19 से प्रभावित छात्रों के लिए फिर से आयोजित की जाएंगी प्रैक्टिकल परीक्षा

Advertisement

सीबीएसई का बड़ा फैसला


नागपुर– केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. सीबीएसई बोर्ड ने गुरुवार को कहा कि कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के छात्र जो COVID-19 से संक्रमित पाए गए या इससे प्रभावित हुए हैं, उनके लिए स्कूल बाद में प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित करेंगे, लेकिन परीक्षा 11 जून से पहले होगी.

सीबीएसई ने नोटिफिकेशन जारी करके कहा, “अगर कोई अभ्यर्थी COVID-19 पॉजिटिव होने के कारण प्रैक्टिकल परीक्षा में अनुपस्थित रहा है या परिवार के किसी सदस्य – माता, पिता, भाई और बहन आदि को COVID-19 पॉजिटिव बताया गया है, तो ऐसे छात्रों के लिए स्कूल संबंधित क्षेत्रीय अधिकारी के परामर्श से उचित समय पर प्रैक्टिकल एग्जाम आयोजित करेंगे, लेकिन 11 जून, 2021 तक.”

इससे पहले, कोरोनोवायरस महामारी को देखते हुए, सीबीएसई ने छात्रों को अपनी प्रैक्टिकल और थ्योरी परीक्षाओं के लिए केंद्र बदलने की अनुमति दी थी. बोर्ड ने स्कूलों को 1 मार्च से प्रैक्टिकल परीक्षा और अन्य एक्टिविटीज़ जैसे प्रोजेक्ट और आंतरिक मूल्यांकन शुरू करने की अनुमति दी थी और ये 11 जून तक जारी रह सकती हैं.

कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए थ्योरी परीक्षा मई-जून में आयोजित की जाएगी. CBSE ने मार्च में कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया था और नई डेटशीट के अनुसार, कक्षा 10वीं की अंतिम परीक्षाएं 4 मई से शुरू होंगी और 7 जून को समाप्त होंगी और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 4 मई से 14 जून तक चलेंगी.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.