Published On : Tue, Sep 16th, 2014

काटोल : प्राचार्य बूटे सच्चे शिक्षक – मनोहर खर्चे

Advertisement


सेवा निवृत्त शिक्षकों को पुरस्कार वितरण किया गया

Champatrao Bhute
काटोल।
  जो शिक्षक चरित्रवान होता है वही नयी चरित्रवान पीढ़ी निर्माण कर सकता है. प्राचार्य चंपतराव बूटे सच्चे ईमानदार शिक्षक थे क्योंकि प्रशासन चलाने का सामर्थ्य उनके पास था. संस्था की इमारत निर्माण करते समय स्कूल की हर ईंट पर उनका स्पर्श है ऐसा प्रतिपादन फेस्कॉम पूर्व विदर्भ अध्यक्ष मनोहर खर्चे ने किया है. वे कल 14 सितम्बर को आयोजित जेष्ठ नागरिक मंडल काटोल में प्राचार्य स्व. चंपतराव बूटे के स्मृति में सेवानिवृत्त जिलास्थर आदर्श शिक्षक सत्कार समारंभ कार्यक्रम में वक्तव्य कर रहे थे.

कार्यक्रम के उद्घाटक दिवानी न्यायाधीश ग. कृ.नंदनवार साथ ही प्रमुख अतिथि प्राचार्य डॉ.विजय धोटे, फेस्कॉम पूर्व विदर्भ संघटक भालचंद्र कुलकर्णी, सहन्यायधीश शेख उपस्थित थे. इस दौरान न्या. नंदनवार ने कहा, प्रवाह के विरुद्ध जाने वाला शिक्षक ही सच्चा शिक्षक होता है. आज का विद्यार्थी इंसानियत भुलता जा रहा है. उसके लिए नितिमान शिक्षक समाज को चाहिए. आज के युवा शिक्षकों ने प्राचार्य चंपतराव बूटे सर से प्रेरणा लेकर नितिमान बनना चाहिए. इस दौरान महिला सक्षमीकरण  विषय पर काटोल तालुका विधि समिति के ओर से मार्गदर्शन किया गया. प्रमुख अतिथि डॉ. विजय धोटे, सत्कारमुर्ति डॉ. भास्कर विघे,शोभाताई गांगलवार ने मार्गदर्शन किया.

इस दौरान जिले के सेवानिवृत्त शिक्षक डॉ. भास्कर विघे (नरखेड), धर्मराज मनभेकर (सावनेर),नामदेव भोयर(पारशिवनी),शोभाताई गांगलवार(कुही),वासुदेव शिरसागर(उमरेड),नामदेव सावरकर(कोंढाली-काटोल), रामकृष्णा तिनकर(हिंगणा), भोजराज सोनुले(कलमेश्वर), राजु पंत(रामटेक) इ.को सम्मानपत्र,शाल,श्रीफल,पुष्पगुच्छ देकर सत्कार किया गया. इसदौरान सामाजिक कार्य के लिए जगदीश केला, प्रा. दिवाकर बननवारे साथ ही क्षेत्र के लिए कु. धनश्री वाटकर का भी सत्कार किया गया. संजीवनी पैथोलॉजी कोंढाली ने सेवा दि. जेष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क रक्तगट और शुगर जांच शिबिर का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम प्रास्ताविक ज्येष्ठ नागरिक मंडल सचिव वामनराव खंडाल, संचालन राजेंद्र टेकाटे साथ ही आभार प्रदर्शन अध्यक्ष सूर्यकांत वंजारी ने किया. कार्यक्रम की सफलता के लिए उपाध्यक्ष नत्थुजी भाजीखाये,कार्याध्यक्ष विनायक राऊत,घनश्याम पुंड, सुधीर बूटे, दिलीप वरोकर,मोहन डांगोरे, मुकेश ठाकरे, ई-जनरेशन के योगेश भोसे, बॉडी पावर फिटनेस सेंटर के रमेशसिंग चव्हाण ने सहकार्य किया. राष्ट्रवंदना से कार्यक्रम का समापन हुआ.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.