Published On : Fri, Apr 13th, 2018

झीरो माईल मेट्रो स्टेशन पर लगेगी पोटेन क्रेन

Advertisement

Potain Tower Crane
नागपूर: चारो दिशाओ मे जारी मेट्रो परियोजना का कार्य तेजी से पुरा किया जा रहा है. इसके लिये हर संभव प्रयास महा मेट्रो कर रही है. प्रस्तावित २० मंजिला झीरो माईल मेट्रो स्टेशन के कार्य मे अतिरिक्त गती प्रदान करने के लिये महा मेट्रो पोटेन क्रेन का उपयोग करने जा रही है. क्रेन कि उचाई ३५ मीटर (१२० फिट) है, जो २० मंजिल इमारत के लिये काफी मददगार साबित होगी. झीरो माईल मेट्रो स्टेशन कि उचाई तकरीबन ३४.५ मीटर है.

क्रेन को जरुरत के मुताबिक स्तिरता प्रदान करने के लिये जरुरी नियमो को पालन किया जाता है. इससे क्रेन कि सहायता से कार्य करने मे आसान होगी. गौरतलब रहे कि, भारी से भारी लोहे के उपकरण तथा अन्य भारी वस्तूओ को उठाने मे क्रेन का उपयोग किया जाता है. जमीनपर ५ मेट्रिक टन(५००० किलो) और उचाई पर १.५ मेट्रिक टन (१५०० किलो) वजन उठाने कि अदभूत क्षमता क्रेन मे है.

काफी उचाई पर कार्य करनेवालो को क्रेन कि उपलब्धी से सुविधा होती है और किसी भी प्रकार खतरा नाही रहता. इस क्रेन के शामिल होणे से कार्यो को तेज गती मिली है. झीरो माईल मेट्रो स्टेशन के अलावा हिंगणा मार्गस्थित बन्सी नगर मेट्रो स्टेशन के निर्माण के लिये भी इस क्रेन का उपयोग किया जा रहा है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.