Published On : Thu, Dec 25th, 2014

वर्धा : डाक विभाग की पेंशन अदालत अगले माह

Advertisement


वर्धा।
वर्धा के भारतीय डाक विभाग के तत्वावधान में २८ जनवरी २०१५ को अधीक्षक डाकघर, वर्धा विभाग, वर्धा – ४४२ ००१ के कार्यालय में सुबह ११ बजे पेंशन अदालत का आयोजन होगा.

जिनकी पेंशन संबंधी शिकायतों का निराकरण न हुआ हो अथवा समाधानकारक उत्तर न मिला हो, ऐसी शिकायतों का अदालत में निपटारा किया जाएगा. शिकायतों का उल्लेख पूर्ण विवरण के साथ हो. संबंधितों को पेंशन सम्बन्धी अपनी शिकायतें उपरोक्त पते पर २० जनवरी २०१५ अथवा उससे पूर्व मिल जाएं, भेजे जा सकते हैं.  देर से मिली शिकायतों पर विचार नहीं किया जाएगा. शिकायतकताओं को अदालत के लिए अपने खर्चे पर उपस्थित होना होगा. उक्त जानकारी अधीक्षक के.एन. बावनकुले ने दी है.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.