Published On : Thu, Jun 18th, 2020

वीडियो: मेडिकल हॉस्पिटल में सफाई कर्मचारियों को दिया जा रहा है घटिया दर्जे का खाना

Advertisement

नागपुर: शहर में कोरोना संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है. जिसके कारण शहर के नागरिकों में भी दहशत का माहौल है. लेकिन इस दौरान क्वारंटाइन में अपनी सेवा दे रहे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. मेडिकल हॉस्पिटल में मरीजों को क्वारंटाइन किया गया है. लेकिन इन क्वारंटाइन मरीजों की सेवा करनेवाले सफाई कर्मचारियों को प्रशासन की ओर से जो खाना मुहैया कराया जा रहा है, वह बेहद घटिया दर्जे का है.

इन कर्मचारियों की ओर से अपनी समस्याओ का वीडियो बनाया गया है. जिसमें बताया गया है कि करीब 10 साफ-सफाई कर्मचारीयो की ड्यूटी क्वारंटाइन मरीजों की सेवा के लिए लगाई गई है. इन्हें रात के खाने में कच्ची सब्जी, पानीवाली दाल, चावल दिया जा रहा है. इसकी क्वालिटी काफी खराब है. इसमें रोटी भी नही है. इसके साथ इनको जो चाय दी जा रही है, उसमे शक्कर तक नही होने की वजह से इन कर्मचारियों ने अपनी नाराजगी जाहिर की.

इनका कहना है मेडिकल प्रशासन की ओर से इतनी मेहनत का काम करने के बाद भी इन्हें जानवरों से बदतर खाना दिया जा रहा है. जहां एक ओर देश मे कोरोना मरीजों की सेवा में लगे डॉक्टरों को आलीशान सुविधा देने के मामले भी सामने आए है तो वही दूसरी तरफ इन सफाई कर्मचारियों के साथ इस तरह का भेदभाव कहा तक जायज है. यह सवाल उठता है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.