Published On : Sat, Jan 12th, 2019

वेबकैम के माध्यम से सिडनी में गृह प्रवेश की पूजा

Advertisement

नागपुर: नागपुर के रहने वाले कौशिक कुकड़े ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में रहते है। हालही में उन्होंने वहाँ अपना ख़ुद का घर ख़रीदा है। कौशिक का शरीर भले ही विदेश में हो लेकिन मन में भारतीय संस्कृति और सभ्यता बसती है। नए घर में प्रवेश से पहले गृह प्रवेश की पूजा करना भारतीय परंपरा है। कौशिक ने भी ऐसा ही किया। पूजन की विधि को संपन्न करने के लिए उन्होंने नचिकेत काले (गुरुजी) से संपर्क किया। नचिकेत ने शुभ मुहूर्त देखकर नागपुर स्थित अपने कार्यालय से पूजन संपन्न कराया। शनिवार को स्वामी विवेकांनद की जयंती थी और कौशिक के बेटे ऋग्वेद का जन्मदिन भी था। ऐसे में यह सुसुयोग बना और पूजन विधि संपन्न हुई। भारतीय सभ्यता के अनुसार गृह प्रवेश होने पर कौशिक को भी संतुष्टि हुई। नचिकेत के ऑफिस में वेबकैम के माध्यम से हुई इस पूजा को कौशिक ने जीवन का अविस्मरणीय अनुभव बताया। नचिकेत काले इससे पहले शिकागो, जर्मनी, अमेरिका के साथ देश के अन्य शहरों जैसे मुंबई,बैंगलोर के साथ अनु शहरों में वेबकैम के माध्यम से ही पूजा करवा चुके है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.