Published On : Wed, Nov 5th, 2014

कोराडी : बोखारा रास्ते पर दूषित पानी

Advertisement


डेंग्यु बिमारी फैलने की संभावना

Worst Road
कोराडी (नागपुर)।
बोखारा ग्रामपंचायत अंतर्गत आने वाले रामनगर से विद्युत कॉलोनी तक जानेवाले मुख्य मार्ग पर दुर्गंध वाला गंदा पानी सार्वजनिक मार्ग पर बह रहा है. जिससे नागरिकों को धोका निर्माण हो रहा है. इस गंभीर समस्या की ओर ग्रामपंचायत नजर अंदाज कर रही है.

बोखारा ग्राम पं. अंतर्गत हालही मे सीमेंट नालियों का निर्माण किया गया है. इन नालियों की साफ सफ़ाई नहीं होने से नागरिकों के शौचालय का दुषित पानी नालियों में छोड़ा जा रहा है इस वजह नालियां भर कर दूषित पानी सार्वजानिक मार्ग पर आ गया है. इस मार्ग से नागरिक वर्ग, विद्यार्थी, बिजली केंद्र के सेकड़ो कर्मचारी आवागमन  करते है.

इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता पवन आवले द्वारा ग्राम पं. को नाली साफ करना, मच्छरों का निर्मुलन के लिए गांव में दवाई का छिडकांव करने की मांग की थी लेकिन ग्रामपंचायत इस और नजर अंदाज कर रही है ऐसा आवले कहां। जिले में डेंग्यु और संक्रामक बिमारियां फ़ैल रही है. ऐसे परिस्थिति में ग्रामपंचायत की लापरवाही गंभीर विषय है. जिला प्रशासन ने इस ओर ध्यान देने की जरुरत है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.