Published On : Tue, Nov 18th, 2014

ब्रह्मपुरी : उपविभागीय कार्यालय का पुलिसकर्मी निलंबित

Advertisement


ब्रह्मपुरी (चंद्रपुर)।
स्थानीय उपविभागीय पुलिस अधिकारी कार्यालय में कार्यरत पुलिसकर्मी दिवाकर शुक्ला को वरिष्ठ अधिकारीयों से दुर्व्यवहार के आरोप में पुलिस अधीक्षक ने निलंबित किया. शुक्ला नागभीड़ पुलिस स्टेशन में कार्यरत है. लेकिन उन्हें ब्रह्मपुरी उपविभागीय पुलिस अधिकारी कार्यालय में समायोजन अंतर्गत रखा गया.

अधिक जानकारी के अनुसार 7 नवम्बर को चांदगांव रोड पर 1 लाख रूपये कीमत की अवैध शराब जब्त की गई. इसमें कल पलट जाने से एक घायल हो गया और एक आरोपी फरार होने में सफल हो गया. इस मामले में दिवाकर शुक्ला और वरिष्ठ अधिकारीयों में बहसबाजी हुई. मामले की जाँच की गई. जाँच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अधीक्षक ने दिवाकर शुक्ला को निलंबित कर दिया.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.