Published On : Tue, Oct 7th, 2014

चंद्रपुर : पुलिसकर्मी ने खुद को मारी गोली

Advertisement


मानसिक तनाव के कारण की आत्महत्या

चंद्रपुर। जुबली हईस्कूल में सुरक्षा रक्षक के रूप में तैनात पुलिस कर्मी ने अपनी बन्दुक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. इस घटना से पुलिस विभाग में खलबली मची है. यह घटना 5 अक्टूबर सोमवार रात 11:30 बजे के करीब घटी. रवींद्र गेडाम (40) ऐसा मृतक सिपाही का नाम है. पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव के चलते मृतक सिपाही की ड्यूटी कस्तूरबा मार्ग के जुबली हाईस्कूल में ईवीएम मशीन की सुरक्षा रक्षक के रूप में तैनात की गई थी. रविवार को वह दिनभर ड्यूटी में तैनात था. ड्यूटी के दौरान मानसिक तनाव के कारण मृतक सिपाही ने रात 11:30 बजे अपनी ही बंदूक से गोली चलाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही पुलिस विभाग में खलबली मच गई. मृतक रवींद्र गेडाम मूलत: गोंडपिपरी का निवासी था, जो पहले सोलापुर में कार्यरत था. वहां से बदली होकर वह चंद्रपुर आया था. वह रामनगर में अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रह रहा था. उसके परिवार में मां, पत्नी, भाई, दो बेटियां व एक बेटा है.

Suicide

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.