Published On : Thu, Apr 4th, 2019

गोंदिया: पुलिस वाहन दुर्घटनाग्रस्त

Advertisement

वाहन में सवार थे 27 जवान, 12 अस्पताल में भर्ती

गोंदिया: गोंदिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनावी सभा के मुद्देऩजर व्यापक पुलिस बंदोबस्त लगाया गया था। मोदी की सभा समाप्ती पश्‍चात सुरक्षाकर्मियों का दस्ता वापस अपने आमगांव के इलेक्शन ड्यूटी हेतु रात 10 बजे गोंदिया के बायपास रिंग रोड से रवाना हुआ, इसी दौरान ग्राम ठाणा के निकट विपरित दिशा से आ रहे एक मालवाहक ने पुलिस डग्गे (क्र. एमएच.42/बी.6850) को जबरदस्त कट मारी जिससे पुलिस डग्गा बेकाबू होकर बीच सड़क पलट गया। हादसे के वक्त पुलिस वैन में पुना के ग्रुप-डी के 27 जवान सवार थे।

Gold Rate
July 13 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,19,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

तत्काल ही राहगीरों की मदद से डग्गे का आपातकालीन द्वार (इमरजेंसी डोर) खोलकर भीतर फंसे घायल जवानों को बाहर निकाला गया और उन्हें पुलिस के बलेरो गाड़ी में बिठाकर गोंदिया के जिला केटीएस अस्पताल तथा बजाज सेंट्रल अस्पताल में उपचार हेतु लाया गया।

12 जवानों में से 2 को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई तथा 5 गंभीर जख्मी जवानों का उपचार बजाज सेंट्रल हॉस्पीटल में जारी है, वहीं 4 जख्मी जवान जिला केटीएस अस्पताल में भर्ती कराए गए है। घायल जवानों में सहा.पुलिस उपनि. चुन्नीलाल राठोड़, अमित जगताप, राहुल लोंढे, डी.डी. डांगे, विशाल कांबड़े, भरत धोंडीराम मालवदे, समर बंसोड, एम.जे. कोली, सत्यवान कांबड़े, रवि नेवारे व विशाल कांबड़े का समावेश है। इनमें 3 की स्थिती गंभीर बनी हुई है।

Advertisement

घायलों का हाल जानने हेतु जिला पुलिस अधिक्षक डॉ. विनाता साहू, उपपुलिस अधिक्षक संदीप आटोले, शहर थाना प्रभारी मनोहर दाभाड़े आदि ने अस्पताल को देर रात भेंट देते जवानों के उचित उपचार के संदर्भ में अस्पताल प्रशासन से बातचीत की।

रवि आर्य

Advertisement
अशोक खरात मामले में महिला आयोग सख्त #MaharashtraNews #NCW #VijayaRahatkar #AshokKharat #CrimeNews

अशोक खरात मामले में महिला आयोग सख्त #MaharashtraNews #NCW #VijayaRahatkar #AshokKharat #CrimeNews

नंदुरबार छात्रावास फूड पॉइजनिंग मामला #MaharashtraNews #FoodPoisoning #HostelNews #BabasahebAmbedkar

नंदुरबार छात्रावास फूड पॉइजनिंग मामला #MaharashtraNews #FoodPoisoning #HostelNews #BabasahebAmbedkar

माऊली वारी में दर्दनाक हादसा MaharashtraNews #wari #MauliWari #RoadAccident #SunetraPawar #Varkari

माऊली वारी में दर्दनाक हादसा MaharashtraNews #wari #MauliWari #RoadAccident #SunetraPawar #Varkari

मोशी हादसे के घायलों से मिलीं सुप्रिया सुळे ...#maharashtranews #news #updatenews #maharashtra

मोशी हादसे के घायलों से मिलीं सुप्रिया सुळे ...#maharashtranews #news #updatenews #maharashtra

कपास उत्पादन बढ़ाने को कृषि विभाग की पहल ...#maharashtranews #news #updatenews #maharashtra

कपास उत्पादन बढ़ाने को कृषि विभाग की पहल ...#maharashtranews #news #updatenews #maharashtra

राम मंदिर ट्रस्ट पर कांग्रेस के गंभीर सवाल ...#maharashtranews #news #updatenews #maharashtra

राम मंदिर ट्रस्ट पर कांग्रेस के गंभीर सवाल ...#maharashtranews #news #updatenews #maharashtra

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges